मेरठ

UP: इस बार स्कॉलरशिप भरने से पहले छात्र इन बातों का खास रखें ध्यान, वरना अटक जाएगा पैसा

कई बार छात्र छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई करते समय काफी सारी गलतियां करते हैं। जिसके चलते छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ता है। इसलिए यूपी बोर्ड से 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं की पढ़ाई करने वाले छात्र छात्रवृत्ति अप्लाई करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2022, 4:50 PM IST
before_filling_the_scholarship_students_should_keep_these_things_in_mind.jpg
Before filling the scholarship students should keep these things in mind

उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए साल छात्रों को छात्रवृत्ति देती है। लेकिन कई बार ऐसी खबरें आती हैं कि स्कूल या कॉलेज प्रशासन छात्रवृत्ति को लेकर काफी लापरवाही बरतता है, जिससे छात्र इससे वंचित रह जाते हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन व प्रशासन की तरफ से नाराजगी जाहिर की गई है। वहीं कई बार छात्र भी छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई करते समय काफी सारी गलतियां करते हैं। जिसके चलते भी छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ता है। ऐसे में जो छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड से 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं और छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए है। इसलिए आवेदन करते समय इन बातों का खास ख्याल रखें...

साइबर कैफे वालों पर न रहें निर्भर

छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई करने वाले छात्र-छात्राओं को आवेदन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। दरअसल छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करना होता है। ऐसे में यदि कोई गलती हुई तो उसे सबमिट करने के बाद दोबारा सही नहीं किया जा सकेगा खबरों के मुताबिक, इस बार मेरठ जिले से काफी कम छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई किया है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भी नाराजगी जाहिर की गई है। हालांकि इसमें कोई बड़ी चीज नहीं है। बस फॉर्म भरते समय छात्र-छात्राओं को साइबर कैफे वालों पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। छात्रों को फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर, ईमेल, आईडी सहित अपने दस्तावेज और सबसे जरूरी आधार नंबर को सही से अंकित करवाना चाहिए।

इन दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से दें

दरअसल, ये ऐसी जानकारी है जिसमें यदि गलती हुई तो सबमिट करने के बाद न इन्हें ठीक किया जा सकेगा और न ही आपको स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके अलावा छात्र-छात्राएं को आवासीय प्रमाण पत्र, बिजली का बिल, गैस बिल, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसमें आधार कार्ड अनिवार्य है। अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है। इसी के साथ-साथ छात्र-छत्राओं को पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, पिछली क्लास की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, स्टूडेंट आईडी प्रूफ, छात्रों और अभिभावकों की पासबुक भी लगानी होगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला