मेरठ

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्‍मदिन के बहाने भाजपा चलेगी यह चाल

25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने का दिया गया आदेश

2 min read
Dec 22, 2017

मेरठ। निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब पार्टी के बड़े नेताओं के जन्मदिन की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट गए हैं। ऐसा नहीं कि इसके लिए उन्होंने अपने आप तैयारी की हो। इसके लिए बाकायदा पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उपर से ही आदेश मिले हैं। इन नेताओं के जन्मदिन के बहाने सर्दी में पश्चिम उत्‍तर प्रदेश की सियासत गरमाने की तैयारी चल रही है। आने वाले दिनों में सत्तारूढ़ भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री और अपने वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी का, बसपा अपनी नेता मायावती का और राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को मनाने की तैयारी में जुटी है। बहाना तो होगा जन्मदिन का लेकिन असली मकसद 2019 की रणनीति के लिए तैयारी पर काम करने के मंत्र देना होगा। सभी दलों का इस बहाने बूथ को मजबूत करने पर जोर है।

ये भी पढ़ें

जानिये, क्‍या हुआ ऐसा कि पीएम मोदी के कार्यालय से फोन आने पर दौड़ पड़े अधिकारी

हर मंडल में मनाया जाएगा वाजपेयी का जन्मदिन
भाजपा ने इस बार अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन (25 दिसंबर) को धूमधाम से मनाने और कार्यकर्ताओं को लोगों से पार्टी को जोड़ने का आदेश दिया है। इसके लिए सभी जिलों में कहा गया है कि जन्मदिन पर प्रत्येक बूथ पर अटल बिहारी वाजयेपी के नाम से केक कटेगा और गोष्ठी की जाएगी। इस गोष्ठी में ज्यादा से ज्यादा बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल किए जाएं। कार्यकर्ता लोगों के बीच यह संदेश फैलाने का कार्य करें कि आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को खड़ा करने में अटल बिहारी वाजपेयी का कितना संघर्ष रहा है।

23 दिसम्बर को भी आयोजन करेगी भाजपा
बर्थडे के बहाने 2019 की तैयारी के लिए भी कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि वोटर लिस्ट को देखकर ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाए जाएं। कोई घर और उसका सदस्य बिना वोट के न रहे। बूथ कमेटी के सदस्यों में युवा और महिलाओं की भागीदारी हर हाल में हो। भाजपा के पश्‍िचमी उप्र के मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया का कहना है कि अटल जी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ता हर वर्ष मनाते हैं लेकिन इस साल कुछ अलग तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है। इसके माध्यम से हम लोगों के बीच जाएंगे और आमजन की समस्याओं को निस्तारित करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उनका कहना है कि जब भाजपा की सरकार है तो लोगों का दुख समझना हमारा कर्तव्य है। तभी हम उनके हमदर्द साबित हों। उनके दर्द को समझें। लगातार जनता के बीच कार्यकर्ता रहें। विवादों में न पड़ें।

चौ. चरण सिंह का बर्थडे भी मनाने की तैयारी

आलोक सिसौदिया का कहना हे कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन 23 दिसंबर को भी किसानों के साथ मिलकर आयोजन करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बागपत में बड़े आयोजन की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें

अब WhatsApp से किसानों की समस्या का समाधान करेगी योगी सरकार, जारी किया ये नंबर
Published on:
22 Dec 2017 02:40 pm
Also Read
View All