
मेरठ। वर्ष 2007 में मेरठ के उभरते स्विंग बाॅलर भुवनेश्वर कुमार का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी के लिए हुआ था, तो होम ग्राउंड विक्टोरिया पार्क में भुवनेश्वर बेहद शर्मीले अंदाज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे आैर रुक-रुककर उनके सवालों के जवाब दे रहे थे। वक्त बदलने के साथ उनके स्वभाव में भी बदलाव आया। पहले उनसे जब शादी के बारे में सवाल किया जाता, तो वह शर्माकर आैर मुस्कराकर कह देते थे कि अभी मेरी उम्र ही क्या है। 4 अक्टूबर को भुवनेश्वर की नुपुर के साथ रिंग सेरेमनी के बाद से उनके स्वभाव में कुछ आैर बदलाव आया। अपनी रिंग सेरेमनी के फेसबुक पर डाले गए फोटो से भुवनेश्वर सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। उनकी रिंग सेरेमनी की फोटो पर कई लाइक, कमेंट आैर शेयर मिल रहे हैं। रिंग सेेरेमनी के बाद से भुवनेश्वर जिस तरह सबके सामने आए हैं, यह बदलाव पहले कभी नहीं दिखा। उधर, दोनों घरों में शादी की तैयारियां शुरू हो गर्इ हैं। पंडित ने नवंबर के आखिर में 23, 25, 28 व 29 शादी की शुभ तारीखें निकाली हैं। इस पर अभी निर्णय लेना बाकी है।
नुपुर के बस दो फोटो
उधर, रिंग सेरेमनी के बाद नुपुर की फेसबुक पर दो फोटो पोस्ट हैं। इनमें एक नुपर का फोटो है, जो पहले का है आैर दूसरा फोटो है वह भी 19 सितंबर 2015 का है। इनके अलावा नुपुर की फेसबुक ब्लैंक है। रिंग सेरेमनी का कोर्इ फोेटाे नहीं है।
दोनों समधी मिलकर कर रहे तैयारी
भुवनेश्वर कुमार आॅस्ट्रेलया के साथ घरेलू सीरीज में व्यस्त हैं। उनके माता-पिता शादी की तैयारियां कर रहे हैं। उधर नुपुर अपने परिवार के साथ नोएडा में रहती हैं आैर वहीं जाॅब करती हैं। यहां गंगानगर में उनके घर में पिता यशपाल सिंह रहते हैं। दोनों घरों का फासला दो गली का है। शादी की तैयारियों में महत्वपूर्ण फैसले लेने में नुपुर के पिता भुवनेश्वर के घर आ जाते हैं आैर तैयारियों को लेकर बातचीत करते हैं आैर फिर निर्णय लेते हैं। तैयारियों को लेकर भुवनेश्वर के पिता भुवनेश्वर की भी राय लेने के लिए उनसे फोन पर बातचीत कर रहे हैं, तो नुपुर के पिता भी अपने परिवार के लोगाें से राय लेकर तैयारियां करवा रहे हैं।