31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPTET-2017 Admit card: मेरठ में 15 अक्टूबर को 36 केन्द्रों पर होगी परीक्षा, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

टीईटी परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षार्थी वेबसाइट (upbasiceduboard.gov.in)पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 9 Oct 2017, 7:23 PM IST

UPTET-2017 exam admit card declared

मेरठ। अगामी 15 अक्टबूर को यूपी में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के एग्जाम होने वाले हैं। इसके तहत एक लाख 37 हजार बेसिक शिक्षकों की भर्ती होगी। जिसके लिए लगभग 10,09,347 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें लगभग 32,587 एप्लीकेशन्स रद्द हुई हैं। इन एप्लीकेशन्स के रद्द होने के बाद परीक्षा में लगभग 9.76 लाख उम्मीदवारों के बैठने का अनुमान है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के मुताबिक, इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में कुल 1634 सेंटर बनाए गए है। इनमें मेरठ में 36, गाजियाबाद में 31 और सहारनपुर में 18 परीक्षा केन्द्र शामिल हैं। दो पालियों में होगी परीक्षा...

15 अक्टूबर को आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा दो पालियों में होगी। टीईटी परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा तीसरी आंख (CCTV) से भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।

यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

कैंडिटेड, वेबसाइट (upbasiceduboard.gov.in)पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि 5 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 15 अक्टूबर तक चेलगी। टीईटी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थी वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद यहां पर रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि का विकल्प भरने के बाद आप आसानी से टीईटी का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

पहला स्टेप- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं।
दूसरा स्टेप- होम पेज पर UPTET पर क्लिक करें।
तीसरा स्टेप- UPTET Admit Card 2017 के डाउनलोड लिंक, सर्वर 1 या सर्वर 2 में से किसी पर भी क्लिक करें।
चौथा स्टेप- जिस्ट्रेशन नंबर के साथ डेट ऑफ बर्थ भरें और और सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
पांचवां स्टेप- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आपके सामने होगा, डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकला लें।

ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न

टीईटी परीक्षा में दो पेपर या फिर 2 भाग मे होंगे। पेपर-1 में कक्षा 1 से 5वीं के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए और पेपर-2 में कक्षा 6 से 8वीं के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल वैकल्पिक (ऑब्जेक्टिव) होंगे।

परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण डेट

एडमिट कार्ड- 5 अक्टबूर 2017 से 15 अक्टबूर 2017 तक
परीक्षा- 15 अक्टबूर 2017
उत्तर कुंजी- 17 अक्टूबर 2017
असहमति दर्ज कराने की तारीख- 21 अक्टूबर 2017

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश