
मेरठ। पुलिस के लिए सिरदर्द बना 25 हजार का इनामी बदमाश सचिन नाई शुक्रवार को गिरफ्तार हो गया। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कंकरखेड़ा इलाके से सचिन को गिरफ्तार किया है। सचिन के पास से एक तमंचा भी बरादम किया गया है। यह है पूरा मामला...
STF के मुताबिक, सचिन पिछले एक साल से नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर में हत्या, लूट और रंगदारी जैसी संगीन वारदात को अंजाम दे रहा था। आलम यह था कि वो पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। मेरठ एसटीएफ के सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि एनसीआर के इलाकों में वारदात को अंजाम देने के बाद सचिन मेरठ के देहात में जाकर छुप जाता था। उन्होंने बताया कि बदमाश सचिन के ऊपर पुलिस ने 25 का हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। सीओ के अनुसार, कई इलाकों की पुलिस सचिन की गिरफ्तारी में लगी हुई थी, लेकिन बार-बार वो भागने में कामायाब हो जाता था। इसी बीच मेरठ एसटीएफ को मुखबिर से कंकरखेड़ा इलाके में सचिन के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद एसटीएफ ने बिना देरी किए उसके ठिकाने पर धाबा बोल दिया और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वक्त एसटीएफ ने सचिन के पास से एक तमंचा भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि सचिन नाई नोएडा के गौतमबुद्ध नगर से पिछले 1 साल से हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी के 19 मुकदमों में वांछित चल रहा था। फिलहाल, एसटीएफ और पुलिस सचिन से पूछताछ कर रही है। इसके बाद उसे जेल भेजने की तैयारी की जाएगी। इसके अलावा उसके द्वारा लूटे गए सामान और पैसों को भी रिकवर करने की पुलिस कोशिश कर रही है। इधर, सचिन नाई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं, सचिन की गिरफ्तारी से इसके खौफ में जी रहे लोगों को भी राहत मिलेगी।
Published on:
6 Oct 2017, 2:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.