मेरठ

बहन को र्इदी देने जा रहे युवक की बाइक टकरार्इ ट्रैक्टर ट्राली से, मासूम की मौत से मचा कोहराम

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की घटना, बालक के पिता आैर चाचा घायल  
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 7:49 PM IST
meerut
बहन को र्इदी देने जा रहे युवक की बाइक टकरार्इ ट्रैक्टर ट्राली से, मासूम की मौत

मेरठ। सड़क हादसे के कारण एक परिवार की ईद की खुशियां छिन गई। जिस घर में ईद की तैयारी चल रही थी उस घर की इस खुशियों पर मातम का ग्रहण लग गया। कंकरखेड़ा क्षेत्र में शाम एक बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसका पिता और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय युवक अपनी बहन के घर ईदी देने जा रहा था।

र्इदी देने जा रहे थे तीनों लोग

जानकारी के अनुसार फलावदा के महल गांव का निवासी आरिफ पुत्र इमरान घरों में पुताई का काम करता है।आरिफ अपने भाई आसिफ (12) और पुत्र अलतमस (6) के साथ परतापुर के डुंगरावली गांव में रहने वाली अपनी बहन नसीम के घर ईदी देने जा रहा था। इसी दौरान खड़ौली चौराहे के निकट पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम अलतमस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरिफ व उसका भाई आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अलतमस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल आरिफ और आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है।

परिवार में मच गया कोहराम

घटना के बाद पीड़ित परिवार की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं और घर में कोहराम मचा है। बहन के घर जब भाई के साथ हुए हादसे और भानजे की मौत का समाचार पहुंचा तो वहां भी सभी गम में डूब गए। बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी कुछ देर में मातम छा गया। जिस गांव में ईद के कारण चारों ओर चहल-पहल थी वहां पर कुछ ही देर में सन्नाटा पसर गया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला