2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती शादी के लिए डाल रही थी दबाव, दिल्ली से मेरठ आकर अफसर ने दी जान

तीन दिन से होटल का कमरा लेकर रह रहा था अफसर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Jun 2018, 9:54 AM IST

meerut

युवती शादी के लिए डाल रही थी दबाव, दिल्ली से मेरठ आकर अफसर ने दी जान

मेरठ। वेस्ट दिल्ली डीसी आॅफिस में डीर्इआे पद पर तैनात दिल्ली के करतार नगर उस्मानपुर निवासी 40 वर्षीय नवीन कुमार ने मेरठ में आकर एक होटल में अपनी जान दे दी। डीर्इआे ने पांच पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें लिखा है कि गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी आैर वह पुलिस में शिकायत करने की धमकी देती थी। उसकी पत्नी आैर दो बच्चे है, वह उन्हें क्या मुंह दिखाएगा। इसलिए वह यह कदम उठा रहा है। डीर्इआे का शव भैंसाली बस अड्डे के सामने एक होटल के कमरे में मिला। होटल का कमरा जब तीन दिन से नहीं खुला, तो होटल मालिक नरेंद्र कुमार डुप्लीकेट चाबी से कमरा खुलवाया, तो अंदर डीर्इआे का शव मिला।

यह भी पढ़ेंः 'नौतपा' की वजह से अभी दस दिन आैर रहेगी भीषण गर्मी, ज्योतिषियों ने इसका असर कम करने के बताए ये उपाय

12 जून की रात कमरा लिया था

रोडवेज स्टैंड के सामने स्थित करनैल होटल के स्टाफ के मुताबिक बीती 12 जून की रात दिल्ली के करतार नगर निवासी नवीन कुमार ने होटल में कमरा लिया था। नवीन होटल के कमरा नंबर 104 में ठहरे थे। शुक्रवार की सुबह से नवीन के कमरे में कोई हलचल न होती देख शाम को होटल के कर्मचारियों ने कमरे का कुंडा बजाया। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न होने पर कर्मचारियों ने डुप्लीकेट चाबी से कमरे का ताला खोला तो बेड पर नवीन (40) का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। जानकारी के बाद एएसपी सतपाल अंतिल व इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर पुलिस को कमरे से पांच पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दिल्ली वेस्ट डीएम कार्यालय में डीईओ के पद पर तैनात नवीन ने अपनी मौत के लिए उनके साथ काम करने वाली युवती को जिम्मेदार ठहराया है। नवीन ने सुसाइड नोट मेें लिखा है कि उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चों के होने के बावजूद युवती पर उन पर शादी का दबाव बना रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ेंः र्इद आैर फीफा वर्ल्ड कप पर बीएसएनएल ने दिए अपने ग्राहकों को ये खास आफर

एक सप्ताह पहले बखेड़ा किया था

नवीन कुमार ने छोड़े सुसाइड नोट में लिखा कि एक सप्ताह पहले भी आफिस में काम करने वाली गर्लफ्रेंड ने आफिस में बखेड़ा किया था आैर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी। वह पत्नी, बच्चों आैर माता-पिता को क्या मुंह दिखाएगा। सुसाइड नोट में लिखा कि उसने 12 व 13 जून को फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन जान नहीं गर्इ। इसके बाद बाजार से जहरीली दवार्इ लाकर पी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश