मेरठ

चुनाव आते ही भाजपा को याद आया यह समाज, अनुसूचित जाति में शामिल करने के हो रहे प्रयास, देखें वीडियो

अनुसूचित जाति के लिए चल रही विभिन्न योजनाआें को पूरा लाभ दिए जाने संबंधी निर्देश मिले अफसरों को  
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2018, 11:48 PM IST
meerut
चुनाव आते ही भाजपा को याद आया यह समाज, अनुसूचित जाति में शामिल करने के हो रहे प्रयास

मेरठ। आम चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा सरकार सभी जातियों और समाज को साधने का भरपूर प्रयास कर रही है। तीन राज्यों के चुनाव परिणाम जो भी हो, लेकिन भाजपा की आम चुनाव की तैयारियों पर इसका जरा भी असर देखने को नहीं मिल रहा। अब भाजपा ने बंजारा जाति को साधने की पहल की है। इसके लिए सरकार प्रयासरत है कि इस समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करवा दिया जाए। जिससे इस समाज को भी आरक्षण का लाभ मिल सके। माना जा रहा है कि ऐसा कर सरकार इस समाज की वोटों को भाजपा के पक्ष में करना चाहती है।

बंजारा समाज के लोग मिले सदस्य से

उप्र अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य ओम प्रकाश नायक मेरठ के सर्किट हाउस में पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए उनसे सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही जानकारी की कि इन योजनाओं का लाभ वास्तव में उचित पात्रों को ही मिल रहा है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही है। उन योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ एक-एक लाभार्थी तक जरूर पहुंचना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में बंजारा समाज के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार बंजारा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का भरसक प्रयास कर रही है।

1993 में भी भेजा था यह प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि 1993 में भी प्रदेश सरकार ने केन्द्र को यह प्रस्ताव बनाकर भेजा था, लेकिन केन्द्र सरकार ने इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगाई। उन्होंने बताया कि इस बार कोशिश की जा रही है कि बंजारा जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करवा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें कोई अड़चन भी नहीं है अब क्योंकि प्रदेश और केंद्र में अब भाजपा की ही सरकार है। इसलिए काम और आसान होगा। उन्होंने सीएमओ से आयुष्मान भारत योजना के तहत एससीएसटी वर्ग को मिलने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा की। सीएमओ डा. राजकुमार ने सदस्य को पूरी जानकारी दी और कहा कि जो भी योजनाएं अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही हैं उसका लाभ उन तक पहुंच रहा है।

Updated on:
29 Nov 2018, 11:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला