8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के इस खास सिपाही के भतीजे को मेरठ में मारी गोली तो मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

चार युवकों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा, पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Nov 2018, 12:44 PM IST

meerut

अखिलेश यादव के इस खास सिपाही के भतीजे को मेरठ में मारी गोली तो मच गया हड़कंप

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र का जागृति विहार बुधवार की देर शाम गोलियों की आवाज से गूंज उठा। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही कुछ युवक सपा नेता के भतीजे को गोली मारकर फरार हो गए। गोली चलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली सपा नेता के भतीजे के पैर में लगी है। युवक को गोली मारकर हमलावर फरार हो गये हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। देर रात तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घायल सपा नेता अतुल प्रधान का भतीजा है। इस मामले में धारा 307 में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः मुठभेड़ में मारे गए गोतस्कर के परिजनों ने योगी की पुलिस पर उठा दिए ये गंभीर सवाल, देखें वीडियो

घर से निकलते ही युवकों ने गोली मारी

जागृति विहार निवासी वंश प्रधान के अनुसार वह देर शाम घर से बाहर कहीं जा रहा था। जब वह अपनी गली से बाहर मुख्य सड़क पर आया तो इसी दौरान सेक्टर आठ में तीन युवकों ने उसे गोली मार दी। उसने जब गोली चलाते हुए युवकों को देखा तो वह जान बचाकर भागने लगा, लेकिन भागते हुए भी उसको एक गोली पैर में लग गई। गोली लगने से वह नीचे गिर गया। पैर में गोली लगने से वंश घायल हो गया। वहीं गोली चलते ही सड़क पर हड़कंप मच गया। उधर, हमले के बाद हमलावर पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वंश को अस्पताल में भर्ती कराया। वंश ने बताया कि वह छात्र है और सपा नेता अतुल प्रधान का भतीजा भी है। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उसको गोली मारने वालों में मंत्री, अनुराग और एक अज्ञात युवक शामिल बताया गया है। फिलहाल घटना की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घायल से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ेंः माेर्चरी से पत्नी का शव लेकर भाग गया पति, उसे पकड़ने के लिए पुलिस के एेसे छूटे पसीने, दंग रह जाएंगे

अतुल प्रधान ने निष्पक्ष जांच की मांग की

सपा नेता अतुल प्रधान अपने भतीजे को गोली लगने की सूचना पर पहले अस्पताल और उसके बाद मेडिकल थाने पहुंचे। वहां पर उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सीओ सिविल लाइन से निष्पक्ष जांच की बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हो उसके खिलाफ पुलिस निष्पक्ष होकर कार्रवाई करें। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को देर रात घर से उठा लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। जिन युवकों ने गोली मारी है वह घर से फरार हैं पुलिस ने उनके घर पर भी दबिश दी, लेकिन तीनों घर पर नहीं मिले। इस मामले में एक अज्ञात समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।