मेरठ। महापुरुषों की तस्वीरों की छपी टीशर्ट पहनने का आजकल फैशन बना हुआ है। हर कोई अपने मनपसंद महापुरुषों की छपी टीशर्ट और कपड़े पहन रहा है, लेकिन मेरठ में एक युवक को देश के संविधान रचियता डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर छपी टीशर्ट पहनना भारी पड़ गया। मामला एक सप्ताह पुराना है। थाना पुलिस ने भी पूरे मामले को छिपा कर रखा। इससे दलित समाज में रोष है। दलितों ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो समाज आंदोलन करेगा।