मेरठ

Lok Sabha Eelction: भाजपा नेता ने गाया ऐसा ‘रैप’, आप भी देखिए वीडियो में

मेरठ में भाजपा उम्‍मीदवार राजेंद अग्रवाल के समर्थन में हुई थी सभा विनीत अग्रवाल शारदा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल रैली में भाजपा नेता जयकरण गुप्ता ने दिया विवादित बयान
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2019, 3:03 PM IST
meerut
Lok Sabha Eelction: भाजपा नेता ने गाया ऐसा रैप, आप भी देखिए वीडियो में

मेरठ। लोकसभा चुनाव के लिए सभी दल जोरदार प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में मेरठ से एक भाजपा नेता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उनके वोट मांगने का अंदाज लोगों का ध्‍यान आकर्षित कर रहा है। सभा में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने बिना रुके एक सांस में इतनी बार कमल बोला है, जिसे गिनना मुश्किल है।

जनसभा का हुआ था आयोजन

मेरठ में भाजपा उम्‍मीवार व सांसद राजेंद अग्रवाल के लिए मंगलवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें भाजपा व्‍यापार प्रकोष्‍ठ के पदाधिकारी विनीत अग्रवाल शारदा ने माइक संभालने के बाद बोलना शुरू किया तो उनके मुंह से कमल शब्‍द ही निकला। उन्‍होंने अपने संबोधन के दौरान इतनी बार कमल बोला कि उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया। उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यह कहा भाजपा नेता ने

भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा, आपको सोचना होगा कि कमल चाहिए या क्‍या चाहिए। कमल, कमल कमल, कमल, कमल, कमल, कमल...। इतना कमल कर देना कि मां लक्ष्मी भी आपके दरवाजे पर आने को मजबूर हो जाए। कमल, कमल, कमल....कमल पर बैठाकर राजेंद्र अग्रवाल को तीसरी बार लोकसभा भेज देना तो आपको लगेगा मोदी राम के रूप में आ गए हैं। लक्ष्‍मण के रूप में योगी आ गए। लक्ष्मण के दतक पुत्र या छोटे भाई के रूप में आज भरत आने वाले हैं। भरत का मतलब... अभी हमारे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आने वाले हैं। जो उनकी...जो उनकी...आप समझ सकते हैं। इसके बाद वहां बैठे लोग हंसने लगे।

विवादित बयान भी आया सामने

इसी रैली में भाजपा नेता जयकरण गुप्ता का एक विवादित बयान भी सामने आया है। उन्‍होंने इशारों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादित टिप्पणी की। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस की एक नेता तो बड़ी जोर-जोर से बोलती हैं, अच्छे दिन आए? उन्हें अच्छे दिन दिखाई नहीं देते। अरे स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिर में शीश लगाने लगी, गंगाजल से परहेज करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे। विवाद बढ़ने के बाद उन्‍होंने कहा, मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। मैंने कहा था, स्‍कर्ट वाली बाई जिनको मंदिर जाने से परहेज था, वो साड़ी पहनकर मंदिर-मंदिर जा रही हैं। बहुत से लोग ये कर रहे हैं। अब आप देखिए कि कौन इसमें फ‍िट बैठता है।

Updated on:
3 Apr 2019, 3:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला