30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: 2004 में सपा से सांसद बनने पर जया प्रदा रुकती थीं मोदी होटल में, अब भाजपा उम्‍मीदवार होने पर रह रही हैं इस होटल में

आजम खान के गढ़ में उनको टक्‍कर देने के लिए जया प्रदा बुधवार को करेंगी नामांकन इस बार जया प्रदा ने रामपुर में डाला है डेरा 2009 के लोकसभा चुनाव में आजम खान के विरोध के बावजूद सपा से मिला था टिकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 3 Apr 2019, 11:25 AM IST

jaya prada

2004 में सपा से सांसद बनने पर जया प्रदा रुकती थीं मोदी होटल में, अब भाजपा उम्‍मीदवार होने पर रह रही हैं इस 3 स्‍टार होटल में

रामपुर। रामपुर लोकसभा सीट का मैदान सज चुका है। आजम खान के गढ़ में उन्‍हीं को टक्‍कर देने के लिए फिल्‍म अभिनेत्री जया प्रदा बुधवार यानी आज अपना नामांकन भी कर देंगी। उनके साथ ही भाजपा के बड़े पदाधिकारी व नेता साथ खड़े दिख रहे हैं। कभी शहर में किसी होटल में कमरा न मिलने पर मुरादाबाद में रहने वाली जया प्रदा ने रामपुर में डेरा भी डाल दिया है।

यह भी पढ़ें:Video: जया प्रदा को भाजपा ने उनके जन्‍मदिन पर दिया नायाब तोहफा

आजम खान लाए थे रामपुर की राजनीति में

आपको बता दें क‍ि सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खान ही जया प्रदा को रामपुर की राजनीति में लेकर आए थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में आजम खान ने उनके लिए वोट मांगे थे। रामपुर से सांसद बनने के बाद जया प्रदा मोदी होटल में रुकी थीं। यह 2 स्‍टार होटल मोदी ग्रुप का है। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में आजम खान के विरोध के बावजूद जया प्रदा को सपा से टिकट मिला। उन्‍होंने आजम के गढ़ में विरोध के बावजूद चुनाव भी जीता। शुरू में तो वह फिर से मोदी होटल में रुकी थीं, लेकिन सपा नेता आजम खान से दुश्‍मनी बढ़ने के बाद उन्‍हें रामपुर में रहने का ठिकाना नहीं मिला। कोई होटल मालिक उन्हें कमरा देने को तैयार नहीं था। इस वजह से उन्‍हें मुरादाबाद में रुकना पड़ता था।

यह भी पढ़ें:हेमा मालिनी के बाद अब जया प्रदा ने भी वोट के लिए किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर, आप भी देख कर रह जाएंगे दंग

भाजपा की उम्‍मीदवार हैं जया प्रदा

इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में जया प्रदा भाजपा की उम्‍मीदवार हैं। केंद्र और राज्‍य दोनों में ही भाजपा की सरकार है। ऐसे में जया प्रदा ने कहा भी है, मैं अब अकेली नहीं हूं। पार्टी मेरे साथ है। नेतृत्व मेरे साथ है। आप सभी मेरे साथ हैं। इस बार रामपुर में उन्‍हें किसी का डर नहीं है। वह इस बार होटल रिवर साइड इन में रुकी हुई हैं। यह 4 स्‍टार होटल है। इसे रामपुर का सबसे अच्‍छा होटल माना जाता है और यह शहर से करीब दो किलोमीटर दूर है। इसका किराया करीब 4 हजार रुपये बताया जा रहा है। यह रामपुर में एंट्री करते ही कोसी नदी के किनारे बसा हुआ है। होटल स्‍टाफ का कहना है क‍ि जया प्रदा ने पूरा होटल नहीं बुक किया है। उन्‍होंने कुछ कमरे बुक किए हैं। वह अपने परिवार के साथ यहां रुकी हुई हैं। इसे देखते हुए होटल में सुरक्षा व्‍यवस्‍था भी चौकस कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन पर नामांकन दाखिल करने से पहले जया प्रदा ने कही ये बड़ी बात