
Video: जया प्रदा को भाजपा ने उनके जन्मदिन पर दिया नायाब तोहफा
रामपुर। 3 अप्रैल यानी बुधवार (आज) का दिन फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के लिए काफी खास है। इस दिन यानी आज जया प्रदा का जन्मदिन है और बुधवार को ही वह अपना नामांकन भी दाखिल करेंगी। रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा का नामांकन कराने के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, एटा के सांसद राजवीर सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
वीडियो हुआ पोस्ट
इस मौके पर जया प्रदा के फैंस द्वारा चलाए जा रहे चौकीदार जया प्रदा के ट्विटर अकाउंट पर फिल्म अभिनेत्री का एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इसमें जया प्रदा भाजपा का शुक्रिया अदा करती नजर आ रही हैं। उनका कहना है, इस बात पर गर्व है कि जन्मदिन पर मुझे अनमोल तोहफा मिला है। जहां मैं रहना चाहती हूं। जहां मैं काम करना चाहती हूं। उसी क्षेत्र में उम्मीदवार के रूप तें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुझे प्रत्याशी के रूप में उतारा है।
दो बार सांसद रह चुकी हैं रामपुर से
आपको बता दें कि जया प्रदा रामपुर से दो बार सपा के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं। उन्हें रामपुर की राजनीति में लाने वाले सपा नेता आजम खान ही थे। 2004 में पहली बार जया प्रदा रामपुर से सांसद बनी थीं। उसके बाद 2009 में आजम खान के विरोध के बावजूद उन्होंने फिर सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2014 में उन्होंने बिजनौर से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर रामपुर से आजम खान उम्मीदवार हैं। हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं जया प्रदा को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। दाेनों के आमने-सामने आने के कारण रामपुर लोकसभा सीट अब वीआईपी बन गई है। यहां से कांग्रेस ने संजय कपूर को मैदान में उतारा है।
Updated on:
3 Apr 2019, 10:03 AM IST
Published on:
3 Apr 2019, 10:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.