
इमरान मसूद
सहारनपुर/शामली
अपने बयानाें काे लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के खिलाफ अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शामली के झिंझाना थाने में इमरान मसूद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई इमरान मसूद के एक बयान काे लेकर की है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे लेकर दिया था।
29 मार्च काे इमरान मसूद ने दिया था बयान
29 मार्च को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद कैराना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए इमरान मसूद ने कहा था कि एक ''ड्रामेबाज'' देश का प्रधानमंत्री बन गया है, उसको ड्रामेबाजी से फुर्सत नहीं है। इमरान मसूद ने यह भी कहा था कि हम बात करेंगे किसान की नौजवान की रोजगार की, तो वह बात करेंगे मुसलमान की पाकिस्तान की। इस बयानबाजी के बाद शामली के झिंझाना पुलिस ने इमरान मसूद के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
Updated on:
2 Apr 2019, 11:12 PM IST
Published on:
2 Apr 2019, 11:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.