
चुनाव से ऐन वक्त पहले आप ने गठबंधन को दिया समर्थन, भाजपा को हो सकता है नुकसान!
नोएडा. आगामी 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है। जिसके चलते सभी प्रत्याशी पूरी तरह चुनाव मैदान में जुटे हुए हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हालही में सपा और बसपा के 4 कद्दावर नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा में इन नेताओं के शामिल होते ही गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान कर दिया हैं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर आप की तरफ से श्वेता शर्मा को उतारा था, लेकिन निर्वाचन आयोग ने श्वेता का नामांकन रद्द कर दिया था। वहीं गाजियाबाद में आप ने प्रत्याशी नहीं उतारा है।
आम आदमी पार्टी ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल समर्थन दिए जाने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से राजनीति में और उबाल आ गया है। गठबंधन किसी भी तरह इस सीट को जीतना चाहता है। क्योंकि सपा बसपा रालोद और अब आम आदमी पार्टी यानी 4 पार्टियों का गठबंधन होने के बाद नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है। गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी से जनरल वीके सिंह चुनाव लड़ रहे है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बसपा नेता अमरपाल शर्मा के कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर समर्थन की घोषणा की। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा को हराना उनका उद्देश्य है। फ़िलहाल पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए ये घोषणा हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी के प्रभारी सोमेंद्र ढाका ने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान गाजियाबाद में गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल के लिए कार्य करेगा। वहीं गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से श्वेता शर्मा का नामांकन रद्द होने के बाद में आम आदमी पार्टी ने गठबंधन को समर्थन देने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ेंः जयप्रदा को होटल मालिक नहीं देते थे कमरा, जानिए क्यों
Updated on:
3 Apr 2019, 9:53 AM IST
Published on:
3 Apr 2019, 9:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.