मेरठ

भाजपा विधायक संगीत सोम की आम की दावत में सुरक्षा व्यवस्था को जानकर हैरान हो जाएंगे

दावत में प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों समेत कर्इ विशिष्ट मेहमान हो रहे शामिल
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 11:52 AM IST
meerut
भाजपा विधायक संगीत सोम की आम की दावत में सुरक्षा व्यवस्था जानकर हैरान हो जाएंगे

मेरठ। भाजपा विधायक संगीत सोम की सरधना के गांव कुशावली में रविवार आठ जुलार्इ को दोपहर एक बजे आम की दावत कई मायनों में खास होने जा रही है। एक तरफ जहां इस दावत में 50 हजार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं इस 50 हजार लोगों की भीड़ को संभालने की चुनौती प्रशासन और पुलिस की होगी। इसके लिए सरधना थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले एसएसपी को पत्र भेजकर इस पार्टी का जिक्र किया था। आयोजन स्थल की व्यवस्था आैर सुरक्षा के लिए दस एसएचओ, 25 सबइंस्पेक्टर, 4 टीएसआई, 100 कांस्टेबल, 20 कांस्टेबल ट्रैफिक पुलिस और एक फायर टेंडर लगाए गए हैं।

विधायक संगीत सोम की टीमें भी तैयार

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सरधना में आम की पार्टी के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अपने स्तर से भी तैयारी की है। वैसे कहा यह भी जा रहा है कि संगीत सोम ने भी अपने स्तर पर ग्रामीण युवाओं की टीम बनाकर कार्यक्रम स्थल पर ऐसी व्यवस्था की है कि किसी को कोई परेशानी न हो।

चारों ओर चर्चा आम की

आम की इस दावत की चर्चा विपक्ष के बीच तो है ही। साथ ही भाजपा नेताओं के बीच भी इस आम के दावत की चर्चा जोरों पर है। सियासी जानकारों की मानें तो दावत पर कम और उसमें आने वाली भीड़ पर लोगों की नजर अधिक है। संगीत सोम की नजर इस समय 2019 के लोकसभा चुनाव पर है। उनकी दावेदारी मुजफ्फरनगर सीट और गाजियाबाद की सीट पर मानी जा रही है। मुजफ्फरनगर सीट पर वे 2009 में चुनाव लड़ भी चुके हैं।

दो मंत्री करेंगे शिरकत

सरधना की इस दावत में शामिल होने के लिए अभी तक मेरठ के प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के अलावा सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का कार्यक्रम आ चुका है। ये दोनों मंत्री आम की दावत की शोभा बढ़ाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला