31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिपाही ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, फिर धोखे से करा दी शादी, अब युवक ने किया यह काम

एसएसपी से लगार्इ गुहार, सास पर भी लगाए आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Jul 2018, 7:02 PM IST

meerut

सिपाही ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, फिर धोखे से करा दी शादी, अब युवक ने किया यह काम

मेरठ। योगी की खाकी के पहरेदार ने वर्दी का रौब दिखाते हुए युवती के साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद सिपाही ने युवती को कमरे में बंद रखा आैर फिर धोखे से युवती की शादी एक अन्य युवक से करा दी। शादी के बाद युवक भी पीड़ित युवती की अस्मत को रौंदता रहा। उसका जब मन भर गया तो उसने भी युवती को छोड़ दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को भी अभी गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में दुष्कर्म करके बेच डालने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता एसएसपी से मिली। उसने आरोप लगाया कि आरोपी कांस्टेबल उस पर समझौते का दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ेंः हरियाली का सचः पिछले दस साल में यहां इतने वन काटे गए, सुनकर होश खो बैठेंगे

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने यूपी बोर्ड के छात्रों को दी यह खास सुविधा, हर साल इससे लाखों बच्चों को होगा फायदा

शादी जबरन कराकर फिर दुष्कर्म

मवाना के नंगला गुसाईं क्षेत्र विवाहिता ने बताया कि बीती 26 अप्रैल को उसने गंगानगर न्यू शिवलोक पुरी निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि युवक की मां की मदद से सीमा के परिचित नरेन्द्र गौड़ शास्त्री ने बीती 21 मई को नशीला पद्वार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी नरेन्द्र गौड़ शास्त्री यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। इसके बाद मां, नरेन्द्र और नरेन्द्र का जीजा विपिन उसे स्काॅर्पियो कार में डालकर बक्सर स्थित मंदिर में ले गए। वहां उसकी शादी जबरन समसपुर निवासी आशीष से कराते हुए उसे ढाई लाख रूपये में बेच दिया। आशीष ने भी उसे समसपुर स्थित अपने घर में बंधक बनाकर दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से मुक्त होकर उसने किसी प्रकार आरोपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अपने पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहुची पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश