भाजयुमो के स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि बने सरधना विधायक
मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड सरधना विधायक संगीत सोम ने अगले साल होने जा रहे लोक सभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होने की बात कही है। पल्लवपुरम में आयोजित भाजयुमो के स्वागत समारोह में सरधना विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि थे। नवनिर्वाचित भाजयुमो जिलामंत्री हितेश पाल समेत कार्यकर्ताआें ने संगीत सोम का जबरदस्त स्वागत किया।
72 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा 72 से ज्यादा सीटें जीतेगी। भाजपा सरकार ने आेबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। भाजपा की सरकार के दौरान बार्डर पर जितने हमारे सैनिक शहीद हुए हैं, उनसे पांच गुना आतंकवादी हमारी सेना ने मारे हैं। अाने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा सरकार रिकार्ड सीटों से जीत हासिल करेगी आैर देश का विकास करेगी। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिन्दर पाल सिंह ने कहा कि भाजपा एक मात्र पार्टी है जो लोगों के विकास के बारे में सोचती है आैर करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा की फिर सरकार बनेगी आैर देश की जनता का विकास करेगी।