मेरठ

भाजपा सांसद ने पीएम मोदी से की यूपी में तीन हाईकोर्ट बैंच स्थापित कराने की मांग

Highlights सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पीएम को लिखा पत्र बेंच के लिए वकील 40 साल से कर रहे हैं मांग संसद में कानून बनाकर बेंच की स्थापना की मांग
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2019, 9:06 PM IST
meerut

मेरठ। लगातार 40 वर्ष से वकील वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग करते आ रहे हैं। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल इस मुद्दे को संसद में भी उठा चुके हैं। इसी मुद्दे पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि वकील हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए लगातार मांग उठाते आए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है कि वर्तमान में न्यायालयों में कुल 3.5 करोड़ मामले लंबित हैं। इनमें 46 लाख मामले उच्च न्यायालयों में और तीन करोड़ से से भी अधिक अधीनस्थ न्यायालयों में हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में ही सात लाख से अधिक वाद लंबित चल रहे हैं। इन मामलों में समयबद्ध निस्तारण के लिए अनेक स्थानों पर उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना तथा न्यायाधीशों की नियुक्ति करना बहुत जरूरी है।

उन्होंने लिखा है कि मेरठ के अलावा आगरा और गोरखपुर में भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने की मांग सांसद उठाते रहे हैं। सांसद ने कहा कि संबंधित उच्च न्यायालय की संस्तुति और प्रदेश सरकार की स्वीकृति के बिना यह संभव नहीं है। उन्होंने संपूर्ण न्याय व्यवस्था की समीक्षा करने और संसद में कानून बनाकर मेरठ के साथ-साथ आगरा और गोरखपुर में भी उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित कराए जाने की मांग की है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला