मेरठ। 2007 में जयपुर में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर की शुरुआत जब पूर्व मध्यम तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) उर्फ पीके (PK) ने की थी, उसे क्रिकेट दिग्गजों ने उन्हें भविष्य का गेंदबाज बताया था और जमकर तारीफ की थी। दरअसल, मैदान में प्रवीण कुमार में उन्होंने वही हावभाव देखे थे, जो फास्ट बाॅलर (Fast Bowler) में देखे जाते हैं। अपनी स्विंग गेंदबाजी (Swing Bowler) से बल्लेबाजों को परेशान करना और एक-एक विकेट के लिए भिड़ना, प्रवीण कुमार में दिखता था तो इसके पीछे प्रवीण का अक्खड़पन था। टीम इंडिया (Team India) में चयन के बाद से ही पीके विवादों (controversies) में घिरते चले गए। विवादों के कारण उनके क्रिकेट कॅरियर को भी झटके लगे। क्रिकेट से संन्यास के बाद भी प्रवीण कुमार का विवादों से पीछा नहीं छूटा। अब उन पर शराब पीकर पिता-पुत्र को पीटने के आरोप लगे हैं।