मेरठ। वेस्ट यूपी-एनसीआर में सोमवार की सुबह कोहरे ने लोगों को परेशानी में डाला। बारिश के बाद अब कोहरे के साथ-साथ ठंड भी बढ़ गई है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिन में कोहरा बढ़ने के साथ हवाएं भी चलेंगी, इससे अगले तीन दिन में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है।