मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में दिल्ली और अलीगढ़ में हुए बवाल को लेकर मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को शहर में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने स्थिति का जायजा लिया। संवेदनशील इलाकों में भी निगरानी रखी जा रही है। एडीजी जोन प्रशांत कुमार (ADG Prashant Kumar) ने शहर में घूम कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। एडीजी ने कहा कि फैसले का विरोध करने वालों से बातचीत की गई है। उनसे शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने के लिए कहा गया है, लेकिन विरोध की आड़ में हिंसा की अनुमति नहीं मिलेगी।