मेरठ

भाजपा सांसद लापता, गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को ढूंढने वाले को ईनाम देने की भी घोषणा
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 10:57 AM IST
meerut

मेरठ. आजकल मेरठ के वाटसअप ग्रुप पर एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिस व्यक्ति का यह फोटो है उसके नीचे लिखा है कि गुमशुदा व्यक्ति की तलाश। दस सालों से मेरठ-हापुड के सांसद जी के कार्यकाल में हुए विकास की तलाश है। ढूंढने वाले को उचित ईनाम दिया जाएगा। नीचे प्रेषक के रूप में जो नाम दिया गया है वह है आम जनता। बता दें कि जिस व्यक्ति की तलाश का पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वह व्यक्ति कोई आम नहीं बल्कि मेरठ-हापुड़ से भाजपा के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल हैं।

गौरतलब है कि राजेन्द्र अग्रवाल मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से पिछले दस साल से सांसद हैं। वायरल फोटो में जनता उनके दस साल के कार्यकाल में हुए विकास का हिसाब मांग रही है। इस बारे में सांसद और उनके प्रतिनिधि कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को फोन मिलाया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। वहीं उनके प्रतिनिधि और निजी सचिव हर्ष गोयल का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- आजम खान पर लगे ये गंभीर आरोप, योगी सरकार कस सकती है शिकंजा

दरअसल, मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल 2009 में मेरठ संसदीय क्षेत्र के नए परिसीमन के बाद सांसद चुने गए थे। नए परिसीमन के अनुसार मेरठ संसदीय क्षेत्र से सरधना विधानसभा को हटाकर मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र में जोड़ दिया गया था। जबकि मेरठ में गाजियाबाद की हापुड़ विधानसभा को जोड़ दिया गया था। वर्तमान में हापुड़ खुद जिला है। 2009 में हुए आम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल बंपर वोटों से विजयी हुए थे। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी में उनके खिलाफ विरोधी स्वर उठने के बाद भी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया था। मोदी लहर होने के कारण राजेन्द अग्रवाल 2014 में भी भारी मतों से विजयी हुए थे। उनके गोद लिए गांवों में अगवान पुर चट्टावन और बहादरपुर में भी विकास नाममात्र का हुआ है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि हमारे प्रिय सांसद समाचार पत्रों में फीता काटते और उद्घाटन करते तो दिख जाते हैं, लेकिन कभी मेरठ के विकास के लिए प्रयासरत नहीं दिखे। गौरतलब है कि सांसद राजेन्द अग्रवाल मेरठ स्वच्छता समिति के लिए गठित नौ रत्नों की टीम में भी शामिल हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला