6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेक्‍स रैकैट चलाता था यह भाजपा नेता, भेजा गया जेल

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 7 मार्च को किया था पॉश कॉलोनी में कोचिंग की आड़ में चल रहे सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 20 Mar 2018, 10:11 AM IST

bjp leader

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में जहां सोमवार को योगी सरकार को एक साल पूरा हो गया और भाजपा सरकार एक साल पूरा होने पर अपने किए गए कार्यों को बताकर जश्न मना रही थी, वहीं मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता पर सैक्स रैकेट में संलिप्तता का आरोप है। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बड़ी खबर: संगम एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, खाली कराई गई पूरी ट्रेन

कोचिंग की आड़ में चल रहा था गंदा काम

दरअसल, पिछले दिनों पुलिस ने जनपद की एक पॉश कॉलोनी में स्थित एक मकान पर छापेमारी कर कोचिंग की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसमें एक युवती समेत तीन लोग मौके से गिरफ्तार हुए थे। तब इस मामले में भाजपा नेता का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद इस नेता ने भी पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोशल मीडिया पर एसएसपी पर उगाही का आरोप लगाते हुए कई पोस्ट डाली थीं।

BSP MLC महमूद अली ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले मेरे परिवार के खिलाफ की जा रही साजिश

7 मार्च को पुलिस ने पकड़ा था सेक्‍स रैकेट

मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी गांधी कॉलोनी का है। वहां पुलिस ने 7 मार्च को एक मकान में छापेमारी कर कोचिंग की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस मकान से पुलिस ने एक युवती व दो युवकों सुरेश और गोपाल को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी ने पुलिस पर दबाव बनाकर सैक्स रैकेट में पकड़ी गई युवती को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसकी एक बात नहीं सुनी और युवती समेत तीनों लोगों को जेल भेज दिया था। तभी से जितेंद्र चौधरी ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उसने सोशल मीडिया पर एसएसपी और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों पर तरह-तरह के आरोप लगाकर पोस्ट डाली थीं। इतना ही इन पोस्‍ट में उसने कई भाजपा नेताओं को भी निशाने पर लिया थ्‍ज्ञा।

गठबंधन से पहले खुद बिखरी कांग्रेस, नाराज नेता पार्टी के खिलाफ जाएंगे अदालत

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, आरोपी का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं

इसके बाद पुलिस ने इस सेक्स रैकेट की गंभीरता से जांच की तो इस जितेंद्र चौधरी की भी रैकेट में संलिप्ता पाई गई। इसके चलते सोमवार को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट एसीजीएम थर्ड ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्वयं को भाजपा का वरिष्ठ नेता बताता है और उसने शहर में कई स्थानों पर अपने होर्डिंग भी लगवाए हैं। एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने एक सेक्‍स रैकेट का खुलासा किया था। इसमें भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी की संलिप्‍तता पाई गई है। सबूत इकट्ठा करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है। हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने बताया कि आरोपी का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद शहर में लगे होर्डिंग कुछ और ही कहानी कह रहे हैं।

सरकारी जमीन पर सबसे ज्यादा कब्जे यहां, अफसरों को मिले ये आदेश