मेरठ

कैराना उपचुनाव मतदान : गर्मी में वोटरों को बाहर निकालने के लिए भाजपा ने बनाई ऐसी योजना, जानकर रह जाएंगे हैरान

चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के लिए इस समय चुनौती वोटरों को घर से निकालने की है। इतनी भीषण गर्मी में पारा 42 डिग्री के पार जा रहा है।

2 min read
May 28, 2018
कैराना उपचुनावः गर्मी में वोटरों को बाहर निकालने की भाजपा ने बनाई ऐसी योजना, जानकर रह जाएंगे हैरान

मेरठ। कैराना उपचुनाव का मतदान सोमवार को होना है। करीब एक महीने चले प्रचार अभियान के बाद गेंद मतदाताओं के पाले में चली गई है। देखना यह है कि मतदाता किसके पाले में गोल दागता है। चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के लिए इस समय चुनौती वोटरों को घर से निकालने की है। इतनी भीषण गर्मी में पारा 42 डिग्री के पार जा रहा है। ऊपर से रमजान। ऐसे में वोटर ईवीएम का बटन दबाने घर से बाहर निकलेगा इसमें संशय है। उम्मीदवारों और उनकी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर से मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक लाने के इंतजाम किए हैं। जिससे मतदाता उनके पक्ष में वोट डाल सके। भाजपा ने भी अपनी उम्मीदवार मृगांका सिंह के पक्ष में वोट डालने और भाजपा का कैडर वोट अधिक से अधिक संख्या में मतदान स्थल पर पहुंच सके इसके लिए पूरी रणनीति तैयार की है।

यह भी पढ़ेंः मायावती के सबसे भरोसेमंद रह चुके डीजीपी ने उनके खास सिपाही पर दिया बड़ा बयान

ये भी पढ़ें

मोदी आैर याेगी सरकार को दी इस पति-पत्नी ने चुनौती, इनका घर टूटने की कगार पर

पन्ना प्रमुख और बूथ प्रभारी को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने घर से वोट निकालने के लिए बड़े नेताओं के साथ संगठन की ओर से पन्ना प्रमुख और बूथ प्रभारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। जिनकी डयूटी रविवार शाम से ही शुरू हो जाएगी। इनकी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। पन्ना प्रमुख और बूथ प्रभारी को मिलकर काम करना होगा। दोनों की जिम्मेदारी वोटरों को बूथ तक लाकर वोट डलवाने की है। इसके साथ ही वार्ड प्रभारी की जिम्मेदारी भी तय की गई है। ये वार्ड प्रभारी अपने-अपने वार्ड में हर एक घंटे में पड़े वोटों की जानकारी कर उसका प्रतिशत लोकसभा चुनाव प्रभारी को देते रहेंगे। इसमें जहां भी वोट प्रतिशत में कमी आएगी, वहां पर तत्काल बूथ प्रभारी को अधिक तत्परता के साथ वोट निकलाने होंगे।

संघ ने की समीक्षा

मेरठ शंकर आश्रम में संघ के वरिष्ठ अधिकारियों ने कैराना और नूरपुर चुनाव की समीक्षा की। इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं की दोनों ही उपचुनाव में मतदान के दिन जिम्मेदारी तय की गई है। संघ के कुछ कर्मठ और जूझारू कार्यकर्ताओं के भी दोनों उपचुनाव में मतदान के दिन ड्यूटी पर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें

मायावती को गठबंधन पर नहीं भरोसा, खेला पिछड़ों का दाव
Published on:
28 May 2018 12:21 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड