मेरठ

राजनाथ सिंह ने कहा- 2019 चुनाव की जीत का हाइवे उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है, इसलिए तैयार रहिए

भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन का दूसरा सत्र
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2018, 7:23 PM IST
राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा- 2019 चुनाव की जीत का हाइवे उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है, इसलिए तैयार रहिए

मेरठ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 2019 लोक सभा चुनाव का हाइवे उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। इसलिए अभी से जुट जाएं, इसमें यहां के कार्यकर्ताआें की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। एनएच- 58 बार्इपास स्थित सुभारती विश्वविद्यालय के आॅडीटाेरियम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तरक्की कर रहा है। बड़े उद्यमी यहां निवेश कर रहे हैं, साथ ही सरकार की विभिन्न विकास योजनाएं चल रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस प्रदेश में अपराधाें का बोलबाला था, लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधी अपराध करने से पहले सोचते हैं कि अपराध करें या नहीं, उनके दिमाग में आज दहशत है।

योगी आदित्यनाथ की तारीफ की

उन्होंने कहा कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश में अच्छा कर रही है, इसलिए अगले लोक सभा चुनाव की जीत में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश में नक्सलवाद, आतंकवाद आैर कश्मीर समस्या धीरे-धीरे खत्म हो रही है। आने वाले समय में इन तीनों समस्याआें पर काबू पा लिया जाएगा।

साढ़े तीन बजे पहुंचे राजनाथ आैर सीएम

परतापुर हवार्इ पट्टी पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब साढ़े तीन बजे बजे पहुंचे। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक दिल्ली-देहरादून हाइवे बार्इपास पर सुभारती विश्वविद्यालय में शुरू हुर्इ। इसमें राजनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री बैठक में दोनों दिन यहां रहेंगे। दोनों अतिथि जब बैठक में पहुंचे तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडे ने उनका स्वागत किया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला