आपको बता दे कि चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक व योगी सरकार में समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भाषण के दौरान लोगों से कहा कि इस चुनाव में मेरी बेटी चुनाव जीतेगी तो वह जहां चाहेगी वहां विकास करा देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मन्त्री होने के कारण मेरे पास विकास कराने की ताकत है।