मेरठ

पीएम मोदी की मां हीराबेन को लेकर भाजपाई चिंतित, ट्विटर डाउन होने से यूजर्स परेशान

आज सुबह सोशल मीडिया साइट ट्विटर डाउन हो गया। इससे सबसे अधिक परेशानी भाजपाइयों को हुई। भाजपाई पीएम मोदी की मां हीराबेन के लिए ट्विटर पर मैसेज कर रहे हैं। लेकिन ट्विटर डाउन होने से उनकी परेशानी बढ़ गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Dec 2022, 11:51 AM IST
ट्विटर डाउन होने से भाजपाई परेशान, लॉगिन ट्विटर नोटिफिकेशन करने में यूजर्स को आई परेशानी
डाउन हुआ ट्विटर, होमपेज यूआरएल पर रीडायरेक्ट

आज सुबह सोशल मीडिया साइट ट्विटर डाउन हो गया। जिसके चलते यूपी में ट्विटर यूजर्स को इसको लॉगिन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।


एक भाजपा पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने सुबह 7 बजे पीएम मोदी की मां हीराबेन के स्वास्थ्य के लिए मैसेज करने को अपना ट्विटर खोला तो वह लॉगिन नहीं हुआ। उन्होंने जब इसके बादे में अपने कई मित्रों से जानकारी ली तो उन्होंने भी यहीं बताया कि परेशानी आ रही है।

ट्विटर यूजर्स को लॉगिन करते समय माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म के वेब तक पहुंचने में परेशानी आ रही थी। जबकि कुछ यूजर्स के लॉगिन ट्विटर नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहे थे। सुबह 7 बजे से यूजर्स को परेशानी का सामना शुरू करना पड़ा।

ट्विटर यूजर्स को वेबसाइट में जाने पर मैसेज मिल रहा है। ''कुछ गलत हो गया, लेकिन चिंता न करें - यह आपकी गलती नहीं है। आइए फिर से प्रयास करें रिफ्रेश करने या लॉग आउट करने के विकल्पों के साथ।'' ट्विटर का होमपेज यूआरएल https://twitter.com/logout/error पर रीडायरेक्ट हो रहा है।

ट्विटर मोबाइल एप और सूचनाओं सहित सुविधाओं का उपयोग करने वाले अंतर्राष्ट्रीय आउटेज का सामना कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी 11 दिसंबर को ट्विटर डाउन हुआ था। जिसमें ट्विटर यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ गया था।

Updated on:
29 Dec 2022, 11:51 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला