मेरठ

किसान नेता ने कहा- सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, कब तक करें आंदोलन, देखें वीडियो

Highlights अस्पताल में इलाज करा रहे किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- सरकार कर रही उत्पीड़न प्राइवेट अस्पताल में चल रहा किसान नेता के पैर का इलाज  
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2019, 2:08 PM IST
meerut

मेरठ। कुछ जिम्मेदारी सरकार की भी होती है। सब कुछ आंदोलन से ही थोड़ी होगा। यह कहना है भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का। किसानों के गन्ना मूल्य वृद्धि के बारे में बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि अभी कांग्रेस आंदोलन कर रही है। कभी सपा करती है, बसपा करती है तो कभी रालोद किसान के लिए आंदोलन करता है। आखिर इन आंदोलनों से होता क्या है। ये आंदोलन किसानों की समस्या का हल नहीं हैं। कुछ जिम्मेदारी तो सरकार की भी बनती है। नरेश टिकैत ने कहा कि सरकारें किसानों का शोषण कर रही हैं। सरकारों को किसानों के हितों की बात करनी चाहिए। जो नहीं की जा रही। आज किसान अगर 400 रूपये गन्ने का रेट मांग रहा है तो क्या गलत कर रहा है। किसान को वाजिब दाम मिलना ही चाहिए।

बता दें कि नरेश टिकैत बीमारी के चलते मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वही अस्पताल है जहां पर नरेश टिकैत के पिता दिवंगत चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत भी अपना इलाज कराने के लिए आते थे। नरेश टिकैत को उनके परिजन सुबह मेरठ के गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उनको भर्ती होने की सलाह दी। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। जिस कारण उसमें पस पड़ गई। उनके पैर में असहनीय दर्द हो रहा था। जिसके कारण उनकेा मेरठ लाना पड़ा। इससे पहले नरेश टिकैत ने अपने पैर को इलाज के लिए मुजफ्फनगर के कई चिकित्सकों को दिखाया था, लेकिन वहां पर कोई आराम नहीं मिलने के कारण उन्हें इलाज के लिए मेरठ आना पड़ा।

इसके पहले उन्होंने पैर में अत्यधिक दर्द के कारण उपचार दिल्ली भी करवाया, लेकिन हालत सही नहीं होने के चलते उन्हें मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पैर की चोट के साथ शुगर की बीमारी है। चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में ही भर्ती रखकर उपचार कराने की सलाह दी है। मेरठ में डॉक्‍टरों ने उनका उपचार भी शुरू कर दिया है। आनंद अस्पताल में नरेश टिकैत से मिलने वालों की भीड़ लगी हुई है।

Updated on:
5 Dec 2019, 2:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला