अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने कहा कि वकील सिर्फ वकील नहीं, हम इंसान भी हैं। इसलिए जिस तरह का जघन्य अपराध आरोपित ने किया है, उससे आक्रोश और गुस्सा आना स्वाभाविक हैं। क्योंकि वह सिर्फ उसे पीड़ित बाप की नही हमारी भी बहन-बेटी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने फैसला लिया है कि बार एसोसिएशन पीड़ित परिवार की पूरी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद व टोंक जिले के अलीगढ़ में दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं के विरोध में मेरठ जिले के वकीलों में आक्रोश है। घटनाओं पर विरोध जताते हुए आज कचहरी परिसर में विशाल मार्च निकाला तथा दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। मार्च में तहरील के वकीलों ने भी भाग लिया।