मेरठ। 14 नवंबर को सहेली का बर्थडे शाप्रिक्स माॅल में मनाने के बाद गायब हुई किशोरी दिल्ली के दिलशाद गार्डन के संस्कार आश्रम में रहती मिली। मेरठ पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि बड़ी बहन के डांटने पर वह पड़ोसी से 500 रुपये उधार लेकर घर से चली गई थी। किशोरी ने अपने माता-पिता के पास रहने से इनकार कर दिया है। वह अपनी नानी के यहां रहने की बात कर रही है।