मेरठ

नजदीक आए पंचायत चुनाव तो शुरू हुआ खूनी खेल, दाे पक्षों में जमकर पथराव के बाद कई घायल

पुराने विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग तीन लोग गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भती थाना इंचौली के कास्तला गाँव का मामला
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2021, 9:30 PM IST
meerut-1.jpg
मेरठ में हंगामे के दाैरैान ली गई तस्वीरें

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. पंचायत चुनाव की तारीख हालांकि अभी तक घोषित नहीं हुई है लेकिन इसके नजदीक आते ही गांवों में पुराने विवादों को लेकर खून-खराबा शुरू हो चुका है। ऐसा ही एक मामला आज रविवार को सुबह सामने आया जब दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई और कई लोग घायल हो गए।

इंचौली थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पुराने विवाद के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव में दर्जन लोग घायल हो गए जबकि तीन की हालत नाजुक है। घटना के बाद जहां गांव में हड़कंप मचा है वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक कस्तला गांव के रहने वाले रवि का लगभग कुछ दिन पहले गांव के रहने वाले त्रिलोकचंद के बेटे से विवाद हो गया था। उस समय दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया था। बताया जाता है इसी मुद्दे को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए जिसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसके चलते गांव में दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है।

Updated on:
21 Mar 2021, 9:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला