मेरठ

दो साल से रिश्ता तय था, रस्मों से पहले दूल्हे ने कही ऐसी बात कि दुल्हन ने जाने से कर दिया इनकार

खास बातें मेरठ के परतापुर क्षेत्र में लिसाड़ी गेट से गई थी बारात रस्में होने से पहले ही दूल्हे और परिजनों ने रखी मांगें दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के साथ कर दी मारपीट

2 min read
Jun 26, 2019

मेरठ। दो साल से लड़के और लड़की रिश्ता तय था, लेकिन जब दोनों के निकाह का दिन आया तो दूल्हे और उसके परिजनों ने दुल्हन पक्ष के सामने मांगें रख दी। तब तक निकाह की रस्में नहीं हुई थी। इन मांगों पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री का कहना है कि दो साल से रिश्ता तय था। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

बुलेट और कीमती फर्नीचर की मांग

पुलिस के अनुसार परतापुर के एक गांव निवासी युवती की शादी श्याम नगर क्षेत्र के युवक के साथ दो साल पहले तय हुई थी। आज दोपहर बारात गांव में पहुंची। निकाह की रस्मों से पहले ही दूल्हे और उसके परिजनों ने दुल्हन पक्ष के सामने बुलेट मोटरसाइकिल और कीमती फर्नीचर दिए जाने की मांग रख दी और मांग पूरी नहीं होने पर बारात वापस ले जाने की धमकी दी। ये सुनते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया।

दुल्हन ने भी इनकार कर दिया

काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद दुल्हन पक्ष और गांव के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया। हंगामा होते देख दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दहेज मांगने के आरोप में पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता समेत पांच लोगों को अपनी गाड़ी में बिठा लिया और थाने ले जाने लगी। इस पर बारातियों ने दूल्हे व उसके परिजनों को गाड़ी से खींचने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकारकर बारातियों को वहां से भगा दिया। परतापुर इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे पर आरोप लगाए और बाद में समझौता कर लिया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
26 Jun 2019 03:38 pm
Also Read
View All