मेरठ

पति से विवाद के बाद जीजा ने अगवा का किया प्रयास, पुलिस आफिस में घुसकर बचाई जान

Highlights परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए जा रही थी युवती पुलिस आफिस के पास जीजा ने अगवा करने का प्रयास किया तीन साल पहले हुई थी पीडि़ता की शादी, पति पर लगाए आरोप
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2019, 10:41 AM IST
meerut
satna police crime

मेरठ। तीन साल पहले हुई शादी के बाद शुरू हुए विवाद में युवती को पुलिस ने परिवार परमार्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए बुलवाया था। युवती जब भाई के साथ यहां पहुंची तो उसके जीजा ने उसे उठाने का प्रयास किया। इस पर दोनो बहन-भाई ने पुलिस आफिस में घुसकर जान बचाई और यहां पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद युवती व भाई को उन्होंने कड़ी सुरक्षा में घर भिजवाया। युवती के जीजा को पुलिस ने सोमवार को बुलवाया है।

जानी क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी रोहटा के युवक से 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। इसके बाद युवती ने दहेज उत्पीडऩ की शिकायत की और मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। पुलिस ने शनिवार को युवती और ससुराल पक्ष के लोगों को काउंसलिंग के लिए बुलवाया था। काउंसलिंग से पहले युवती के जीजा ने उसे ससुराल में पहुंचने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि उसके जीजा ने धमकी दी थी कि यदि ससुराल नहीं गई तो उसे उठवा लिया जाएगा।

युवती जब परिवार परामर्श केंद्र के लिए अपने भाई को लेकर निकली तो कार में सवार उसके जीजा ने पुलिस आफिस के पास उसे उठाने का प्रयास किया। युवती ने भाई के साथ पुलिस आफिस में घुसकर जान बचाई और वहां एसपी क्राइम रामअर्ज को इसकी जानकारी दी। पीडि़ता ने जीजा की एक ऑडियो क्लिप भी एसपी क्राइम को सौंपी है। मामले की गंभीरता जानते हुए एसपी क्राइम ने युवती और उसके भाई को कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचाया। पुलिस ने अब जीजा को भी परिवार परामर्श केंद्र में बुलवाया है। एसपी क्राइम रामअर्ज का कहना है कि ऑडियो में जीजा ने युवती को उठाने की धमकी दी। उससे बातचीत के बाद मामलेे की जांच की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला