मेरठ

Ground Report: मंडी में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद आढ़ती हो गए सतर्क, बचाव के लिए कर रहे ये काम

Highlights मेरठ की लोहिया नगर सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग अपना रहे दुकनों के बाहर बांध दी रस्सी और गोले खींचकर दे रहे सब्जी रुपये-पैसों का आदान-प्रदान भी सैनिटाइज करने के बाद कर रहे  
2 min read
• •
Updated: 6 May 2020, 3:25 PM IST
meerut

केपी त्रिपाठी, मेरठ। बड़ी नवीन मंडी में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब शहर की दूसरी मंडियों में व्यापारी काफी सावधानी बरत रहे हैं। लोहिया नगर सब्जी मंडी में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है, लेकिन बड़ी मंडी की हालत देखकर अब लोहिया नगर सब्जी मंडी के आढ़ती सतर्क हो गए हैं। हर आढती के चेहरे पर मास्क दिखाई दे रहा है और उसकी एक जेब में सैनिटाइजर की बोतल है तो दूसरी जेब में सैनिटाइज्ड नोट। आढ़ती रुपये हाथ में लेने से पहले उसको सैनिटाइज्ड कर रहे हैं, फिर अपनी जेब में रख रहे हैं।

लोहिया नगर की मंडी में सोशल डिस्टेंस और कोरोना को लेकर साफ तस्वीर दिखाई दी। पुलिस का जोर सोशल डिस्टेंस पर कम और दुकानों को बंद करवाने में अधिक दिखाई दिया। मंडी में काम करने वाले आढ़ती अशरफ ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान के बाहर रस्सी बांधी हुई है। जो भी सब्जी खरीदने आ रहा है उसको उसी रस्सी के बाहर रहना होता है। उन्होंने बताया कि सब्जी की आवक यहां पर लोकल ही है। आसपास के किसान ही सब्जी लेकर आते हैं। वहीं एक अन्य आढती रमेश सोनकर ने बताया कि वो अपने पास सैनिटाइजर की बोतल जेब में रखते हैं। रुपये भी ले रहे हैं तो सैनिटाइज कर लेकर उसको दूसरी जेब में रख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बाहर गोले बनाए हुए हैं, जो लोग भी आते हैं, उन्हीं गोले के भीतर खड़े होते हैं। इसके बाद भी मंडी में कुछ लोग झुंड में खड़े दिखाई दिए। बता दें कि मेरठ की बड़ी नवीन सब्जी मंडी कोरोना मंडी बन चुकी है। इन मंडी में लोगों ने सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्ज्यिां उड़ाई थी। जिसके चलते आज कोरोना संक्रमण आम लोगों तक पहुंच गया है। जिसकी चेन तलाशना अब स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल बन गया है। वहीं लोहिया नगर की सब्जी मंडी के व्यापारियों का कहना है कि इस मंडी को कोरोना की मंडी नहीं बनने देंगे।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप