मेरठ

15 हजार फीट की ऊंचाई पर देश की रक्षा करते-करते शहीद हुआ मेरठ का लाल

स्क्वॉड्रन लीडर अभिनव चौधरी के बाद मेरठ का एक और लाल कैप्टन श्रेयांश देश की रक्षा करते हुआ शहीद

2 min read
May 30, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. स्क्वॉड्रन लीडर अभिनव चौधरी के बाद मेरठ का एक और लाल देश पर शहीद हो गया। मेरठ के मटौर निवासी कैप्टन श्रेयांश कश्यप उत्तरी सिक्किम की 15 हजार फीट की चोटी पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। रविवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोग शहीद के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

बता दें कि श्रेयांश कश्यप को 2019 में 108 इंजीनियर रेजीमेंट की बॉम्बे सैपियर्स में 8 जून 2019 को पहली तैनाती मिली थी। वह उत्तरी सिक्किम में 27 एमटीएन डिव में तैनात थे। सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, अधिक ऊंचाई पर निगरानी के वक्त ही उनके सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं। कैप्टन श्रेयांश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पिता शिव गोविंद सिंह, माता सीमा सिंह, बहन सृष्टि और भाई शिवांश हैं। उनके शहीद होने पर बॉम्बे सैपियर्स ने शोक व्यक्त किया है।

पश्चिमी यूपी सब एरिया के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद श्रेयांश कश्यप का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। जहां रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े है। युवा शहीद श्रेयांश कश्यप अमर रहे के नारे लगा रहे हैं। रात से ही पूरा गांव अंतिम दर्शन के लिए जुटा है। जवान की शहादत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
30 May 2021 11:05 am
Also Read
View All