मेरठ

गंगनहर में समाई कार, ड्राइवर की मौत, बाकी लोगों का सुराग नहीं, रेस्क्यू आपरेशन जारी, देखें वीडियो

गंग नहर पटरी मार्ग पर दो महीने में आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी  
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2019, 4:05 PM IST
meerut
गंगनहर में समाई कार, ड्राइवर की मौत, अन्य लोगों का सुराग नहीं, रेस्क्यू आपरेशन जारी, देखें वीडियो

मेरठ। गंग नहर के किनारे चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग की पटरी वाहन सवार लोगों के लिए किसी यमदूत से कम नहीं है। यहां पर जरा सी सावधानी हटते ही कार को गंगनहर अपनी चपेट में ले लेती है। इसके बाद न तो वाहन का पता चलता और न ही वाहन में सवार लोगों का। पिछले दो महीने में गंगनहर में करीब आधा दर्जन वाहन समा चुके हैं। जिसमें कई लोग घायल हुए तो करीब आठ लोग मौत के मुंह में भी समा चुके हैं।

बीती शनिवार भी अनियंत्रित होकर एक जेस्ट कार नहर में जा समाई। गाड़ी डूबने से आसपास हड़कम्प मच गया। कुछ ही दूरी पर डायल 100 की गाड़ी गश्त पर थी जिसमें सवार पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कार के ड्राइवर को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन कार में सवार बाकी लोगों का कोई सुराग नहीं लगा। ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। रविवार को भी गोताखोरों और पुलिस अधिकारियों ने गंग नहर के किनारे डेरा डाल दिया। ताकि कार सहित डूबे अन्य लोगों का पता लगाया जा सके, लेकिन दोपहर तक भी कार सहित डूबे लोगों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार बाकी लोगों के गाड़ी में होने की आशंका जताई जा रही है। गोताखोरों लगातार कर रहे है रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं, लेकिन अभी तक गाड़ी और अन्य लोगों का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है।

मामला थाना जानी क्षेत्र के भोले की झाल स्थित गंग नहर के पास का है। कार में कितने लोग सवार थे कहां के लोग थे और कहां जा रहे थे। यह भी अभी तक पता नहीं चल सका। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि जब तक कार का पता नहीं चलता। डूबने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं पता चल सकती। उन्होंने बताया कि वैसे आसपास के जिले की पुलिस को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है। ताकि अगर उनके जिलों में कोई संपर्क करें तो उनको जानकारी हो सके।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला