मेरठ

Coronavirus: कोरोना की वजह से CCSU ने परीक्षाओं के दौरान कालेजों को जारी की एडवाइजरी

Highlights चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में चल रही है परीक्षा सभी कक्षाओं में टिश्यू पेपर रखने और निस्तारण के निर्देश डोर नॉब, स्विच, कुर्सी और मेज सैनिटाइजर से होंगी साफ  
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Mar 2020, 11:51 AM IST
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर सीसीएसयू मेरठ (CCSU Meerut) ने कॉलेजों को एडवाइजरी (advisory) जारी की है। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में मुख्य परीक्षा चल रही है। विश्वविद्यालय ने इन कॉलेजों को शासन की ओर से जारी एडवाइजरी भेज कर उसका पालन करने को कहा है। एडवाइजरी के अनुसार कॉलेजों को परीक्षा से पहले कक्षाओं के डोर नॉब, स्विच, हैंड रेलिंग, मेज, कुर्सी आदि को सैनिटाइजर से साफ कराना होगा। साथ ही बाथरूम को साफ कर उसमें साबुन, सैनिटाइजर व पानी की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। सभी कक्षाओं में टिश्यू पेपर रखने और इस्तेमाल के बाद उनका निस्तारण करने के लिए भी कहा गया है। विवि ने ये भी आदेश जारी कि है कि अगर कालेजों के टायलेट में गंदगी पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना वायरस को लेकर सीसीएसयू प्रशासन ने संबद्ध कालेजों में मॉनटिरिंग का जिम्मा सचल दस्ता को सौंपा है। अगर किसी कालेज ने साफ-सफाई को लेकर जरा भी लापरवाही की तो विवि प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। सचल दस्ता परीक्षा में नकल रोकने के साथ ही कोरोना वायरस को लेकर कालेजों की सजगता की भी मानिंटरिंग करेगा।

विवि ने कालेजों को भेजे आदेश में कहा है कि कक्षाओं में कुर्सी और मेज की सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए कक्षा में डोर नॉब, स्विच, कुर्सी और मेज सैनिटाइजर से साफ करने के लिए कहा गया है। कहीं भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला