मेरठ

उपचुनाव Result: जीत के जश्न में सपाइयों ने पुलिस आैर पीएसी के जवानों से कहा- आपके दिन बहुरने वाले हैं

कैराना आैर नूरपुर के गठबंधन की जीत पर सपाइयाें ने बांटी मिठाइयां  
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 5:07 PM IST
meerut
उपचुनाव Result: जीत के जश्न में सपाइयों ने पुलिस आैर पीएसी के जवानों से कहा- आपके दिन बहुरने वाले हैं

मेरठ। गठबंधन प्रत्याशी को नूरपुर और कैराना में मिली जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क के पास एकत्र हुए और उन्होंने आते-जाते हुए राहगीरों को मिठाई खिलाकर गठबंधन की जीत का इजहार किया। प्रदेश में बिजनौर की नूरपुर विधानसभा और कैराना लोकसभा उपचुनाव के नतीजे में मिली जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। नूरपुर से गठबंधन प्रत्याशी नर्इमुलहसन ने भाजपा उम्मीदवार अवनी सिंह को हराया।

भाजपा के खिलाफ राजनीतिक माहौल

गोरखपुर और फूलपुर के बाद कैराना और नूरपुर उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत ने भाजपा के खिलाफ राजनैतिक माहौल खड़ा कर दिया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भी सपा के पूर्व विधायक और मंत्री रहे शाहिद मंजूर ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। कमिश्नरी चौराहे पर समाजवादी पार्टी के नेता बाबर खरदौनी ने रालोद कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ये जीत गरीब जनता की जीत है। इस जीत से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार से लोग परेशान हैं। लोगों को भाजपा सरकार रास नहीं आ रही है। भाजपा सरकार में महंगाई और लोगों की परेशानियां ही बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जुमलेबाजों की सरकार के दिन गए अब गठबंधन की राजनीति चलेगी। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि कैराना में भाजपा ने पूरे सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया। कैराना में पूरी सरकार ने कैंप किया हुआ था। खुद प्रदेश के मंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना चुनाव में भाजपा के पक्ष में जान फूंककर गए थे, लेकिन जनता के सामने किसी की नहीं चली। अब भाजपा के दिन लद गए। इसके अलावा महानगर में भी कई अन्य जगहाें पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। बच्चापार्क, सोतीगंज चौराहा, खूनी पुल आदि जगहों पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने मिठाइयां बांटी।

जब पुलिसकर्मियों को भी खिलाई मिठाई

जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सभी को लड्डू खिला रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों आैर पीएसी के जवानों को भी लड्डू खिलाते हुए जुमला छोड़ा कि अब आपके दिन भी बहुरने वाले हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला