16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैराना-नूरपुर में भाजपा की हार से गदगद सपाई, बोले 2019 के लिए अच्छे संकेत

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत के सपने देखने लगे सपाई।

2 min read
Google source verification
akhilesh

akhilesh

फिरोजाबाद। कैराना के लोकसभा और नूरपुर के विधानसभा चुनावों के परिणामों को देखकर फिरोजाबाद जिले के सपाई गदगद हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर पटाखे फोडकर जश्न मनाया। वहीं अब लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भी सपाई गणित लगाने लगे हैं। भाजपा की करारी हार ने भाजपाइयों को निराश कर दिया, लेकिन अन्य दलों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर बधाई का दौर शुरू हो गया है।

14 में से एक मिली भाजपा को
उपचुनाव के नतीजों से समाजवादियों में खुशी की लहर है। सपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया है। 14 सीटों में केवल एक सीट भाजपा को मिली है। जीत का जश्न मनाने के लिए सपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे चलाए और एक दूसरे को गले लगकर बधाइयां दी। सपा नेता आदर्श यादव धन्नू का कहना है कि उप चुनावों से यह स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता भाजपा सरकार से परेशान है। वर्ष 2019 के लिए यह अच्छे संकेत हैं।

शुरू हो गया भाजपा का विरोध
सपा नेता अवनीन्द्र यादव का कहना है कि जनता जिसे चढ़ाना जानती है वह उसे उतारना भी जानती है। भाजपा सरकार में तानाशाही हावी रही। गरीब किसानों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशान किया गया। वादे बड़े बड़े किए गए लेकिन काम कुछ नहीं किया गया। सरकार की किसी भी योजना का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचा। उपचुनाव के परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि पूरे देश में भाजपा का विरोध शुरू हो गया है। फिरोजाबाद जिले में आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का ही सांसद चुना जाएगा।

तानाशाही से नहीं विकास से चलता है देश
शैलेन्द्र वाल्मीकि का कहना है कि कोई भी देश तानाशाही से नहीं चलता बल्कि जनता तक विकास पहुंचाने के प्रयास करने होते हैं। पूर्व में सपा के सांसदों द्वारा क्षेत्र का विकास कराया गया जिसका परिणाम रहा कि फिरोजाबाद में सपा सांसद ने ही विजय पताका फहराया और आने वाले लोकसभा चुनाव में भी सपा का सांसद चुना जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग