मेरठ

CM Yogi Meerut visits : देश में हो रहा नए भारत का निर्माण, सरकार हर तबके का कर रही विकास . सीएम योगी

CM Yogi visits Meerut मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना व स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण एवं भू-स्वामित्व योजनान्तर्गत लाभार्थियों को किया घरौनी का वितरण किया। इससे पहले आयुक्त सभागार में की मंडलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले आठ साल के अंदर भारत एक नये भारत बनने की ओर अग्रसर हुआ है।
3 min read
• •
Updated: 27 Aug 2022, 8:43 AM IST
CM Yogi Meerut visits : देश में हो रहा नए भारत निर्माण, सरकार हर तबके का कर रही विकास - सीएम योगी
CM Yogi Meerut visits : देश में हो रहा नए भारत निर्माण, सरकार हर तबके का कर रही विकास - सीएम योगी

CM Yogi visits Meerut आज मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा मेरठ मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना/स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्ट फोन एवं भू-स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभाथियों को घरौनी का वितरण किया गया। इससे पहले आयुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गयी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत 312 छात्र-छात्राओं को टैबलेट, स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजनान्तर्गत 700 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन एवं भू-स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभाथियों को 200 घरौनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले आठ साल के अंदर भारत एक नये भारत बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने आठ वर्ष पूर्व जो प्रण किया था उसके चमत्कारिक परिणाम वर्तमान में देखने को मिल रहे है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओ का लाभ डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में पहुंचा यह चमत्कार डिजीटल इंडिया के कारण हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं स्टैण्ड अप योजना, प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, महिलाओं के लिए जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि योजनाओं को आजाद भारत में पहली बार शासन की योजनाओं को डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में पहुंचते हुए देखा है। यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए 25 वर्ष की कार्य योजना तैयार कर देशवासियों के सम्मुख प्रस्तुत की है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना काल में बेहतरीन कोरोना प्रबंधन कर तथा सभी देशवासियों को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराकर कोरोना महामारी को हराया। उन्होंने कहा कि मेरठ सहित पश्चिमी उप्र खेल एवं खिलाडियों के लिए उर्वर भूमि है। जिसको ध्यान में रखते हुये प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मेरठ में महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चन्द के नाम पर राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अलावा गांव-गांव में जिम व खेल का मैदान बनाये जाने की आवश्यकता है। जिस पर शासन स्तर से प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की देश में बड़ी आबादी प्रदेश में है। जिस पर हम सबको गर्व होना चाहिए। युवाओं को नशे के सौदागरों द्वारा बर्बाद नहीं होने देंगे। नशे के किसी अवैध कारोबार से जुडे हुये माफियाओं को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी तथा ऐसे नशा माफियाओं की सम्पत्ति जब्त की जायेगी।


उन्होने कहा कि प्रत्येक जनपद में एक अटल आवासीय विद्यालय स्थापित कराया जाना हमारी प्राथमिकता में है। संबंधित समस्त जनपद इस कार्य को प्राथमिकता देते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उद्योग एवं आमजनमानस के आवागमन हेतु रोड कनेक्टिविटी की अहम भूमिका है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का संचालन शुरू हो गया है साथ ही आरआरटीएस, गंगा एक्सप्रेस-वे के कार्यों में और तेजी लाते हुये कार्यवाही की जाये।


इस अवसर पर राज्यमंत्री पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन भारत सरकार डा0 संजीव कुमार बालियान, मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन उप्र नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, राज्यमंत्री पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण नरेन्द्र कश्यप, राज्यमंत्री ऊर्जा डा0 सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग दिनेश खटीक, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद राज्यसभा लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राज्यसभा संासद विजय पाल सिंह तोमर, सदस्य विधान परिषद धर्मेन्द्र भारद्वाज, सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी, सदस्य विधान परिषद श्रीचन्द्र शर्मा, सदस्य विधान परिषद डा0 सरोजिनी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Updated on:
27 Aug 2022, 8:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला