31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi in Meerut : गोकशी पर सख्ती के आदेश, अपराधियों माफियाओं को सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी

CM Yogi Adityanath visit Meerut आज मेरठ कमिश्नरी सभागार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलीय कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मंडलीय समीक्षा बैठक में दूसरे जिले के अधिकारी वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था बेहतर बनाने और गोकशी की घटनाओं पर रोक के अलावा अपराधियों और माफियाओं को सख्त चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खिलाफ होने पर अपराधों पर भी अपराधियेां पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 26 Aug 2022, 3:05 PM IST

CM Yogi in Meerut :  गोकशी पर सख्ती के आदेश, अपराधियों माफियाओं को सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी

CM Yogi in Meerut : गोकशी पर सख्ती के आदेश, अपराधियों माफियाओं को सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी

CM Yogi Adityanath visit Meerut मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं होगी। अपराधी हर हाल में जेल के भीतर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोकशी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। गोकशी की घटनाएं हर हाल में रूकनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि माफिया को संरक्षण देने वालों के साथ सख्त कार्रवाई की जाए। माहौल बिगाड़ने की कोशिश बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए। ऐसे लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत नियम-संगत कार्रवाई की जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटे। उन्होंने कहा कि जो जिस प्रकार की भाषा समझता है उसको उसी भाषा में जवाब दिया जाए। मुख्यमंत्री ने सख्ती भरे लहजे में कहा कि महिलाओं को हर हाल में सुरक्षित माहौल दिलवाना भाजपा सरकार का सर्वोपरि एजेंडा है। इसलिए महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक लगाने के लिए तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। इनमें विलंब नहीं होना चाहिए। कानून.व्यवस्था के बाद उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें कहा कि सरकारी योजना का लाभ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना चाहिए। भाजपा सरकार की प्राथमिकता प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की है। इसमें हम लोग काफी हद तक सफल हुए हैं। आगे भी इसके लिए प्रयासरत रहेंगे। इसके लिए जरूरी है कि सरकारी योजनाओं का लाभ उनके लाभार्थियों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर काम करने की नसीहत दी।


यह भी पढ़ें : मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीपैड पर स्वागत, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

बैठक में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री दिनेश खटीक,राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, बृजेश सिंह, ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेंद्र तोमर, शहर विधायक रफीक अंसारी के अलावा कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण,पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लपा बंगारी, नगरायुक्त डा0 अमित पाल शर्मा के अलावा सीडीओ शशांक चौधरी आदि बैठक में उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश