मेरठ

कमिश्नर का आरटीओ दफ्तर में छापा, दीवार फांदकर भागे दलाल

लाइन में लगे दलालों ने दीवार फांदकर लगाई दौड़ नए कमिश्नर के तेवर से विभागीय अधिकारी सहमे काम के लिए आए लोगों से की पूछताछ

2 min read
Mar 09, 2021
आरटीओ कार्यालय में माैजूद लाेगाें से सरकारी फीस के बारे में पता करते कमिश्नर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. मंडल की कमान संभालने के बाद नए कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में मंगलवार को कमिश्नर ने अचानक आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। कमिश्नर के आरटीओ कार्यालय में प्रवेश करते ही आरटीओ कार्यालय में घूम रहे दलालों में अफरा-तफरी मच गई। लाइन में लगे दलाल दीवार फांदकर भागते नजर आए।

इस दौरान कमिश्नर ने आरटीओ कार्यालय में आए लोगों से पूछताछ करते हुए उनसे अपने काम के लिए भरी गई फीस के बारे में जानकारी ली। इस दाैरान उन्हाेंने कहा कि अपना काम खुद करना चाहिए यदि काेई दलाल उनसे गलत फीस लेता है ताे उसकी शिकायत करें। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने लाइसेंस बनवाने के लिए आए लोगों से जानकारी की। उन्होंने लोगों से उनके द्वारा भरी गई फीस के बारे में भी पूछा। इसी के साथ आरटीओ के कई विभागों का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड रूम सहित अन्य कई कमरों को भी चेक किया। कमिश्नर के निरीक्षण के चलते आरटीओ कार्यालय में घूम रहे दलालों में हड़कंप मच गया। कुछ मिनटों में ही खिड़कियों पर लगी दलालों की भीड़ गायब हो गई। हालांकि निरीक्षण के बाद कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने आरटीओ विभाग की बदली हुई तस्वीर को लेकर संतोष जाहिर किया।

उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता के कारण आरटीओ कार्यालय में सभी चीजें ऑनलाइन होने के बावजूद कुछ लोग आज भी दलालों को अपना काम कराने का जरिया बना रहे हैं लेकिन इसके लिए लोगों में जागरूकता अभियान चलाते हुए उन्हें समझाया जाएगा कि वह आरटीओ में सीधे आकर अपना काम कराएं। अपने काम के लिए किसी को भी एक पैसा फालतू ना दें। उन्होंने बताया कि लाइसेंस के लिए भी अभ्यर्थियों को पहले विशेष ट्रेनिंग देने की पहल की जाएगी।

Published on:
09 Mar 2021 10:50 pm
Also Read
View All
तीन बेटियों के सामने ही बाप ने मां को काट डाला; खून से सने हाथों को घर पर ही धोया! मेरठ में झूठ की कहानी का पर्दाफाश

सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?