दूसरा हादसा थाना कासना क्षेत्र स्थित ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुआ। जहां खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक में सवार 8 लोग घायल हो गए। जिनमें से 3 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनको इलाज के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों द्वारा 2 व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया , जबकि सुर्यभान, राम फरेप, असीर अहमद, सुरभान, मोहित अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया है।