ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर में 9 पिंक टॉइलट बनाने का फैसला लिया है। जिसका शिलान्यास और भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, विधायक धीरेंद्र ठाकुर, विधायक पंकज सिंह व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर सहित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने किया। सीईओ नरेंद्र भूषण ने इस अवसर पर कहा कि ग्रेटर नोएडा विश्व स्तरीय सुविधाओ के साथ आगे बढ़ रहा है और जल्द ही एक मॉडल सिटी के रूप में बदल जाएगा।