मेरठ

Meerut: कोरोना से स्थिति हुई भयावह, 24 घंटे में मिले 67 नए केस, 673 पहुंची मरीजों की संख्या

Highlights: -थाना नौंचदी परिसर की आवासीय कालोनी हुई सील -अस्थाई जेल के नौ बंदी और दो पुलिसकर्मियों के परिजन कोरोना पाजिटिव -49 लोगों की हो चुकी मौत
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2020, 10:16 AM IST
Feature image

मेरठ। देश के अनलॉक होते ही मेरठ की स्थिति भयावह हो गई है। जिले में पिछले 24 घंटे में 67 नए केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इनमें अधिकांश नए केस हैं। यानी कोरोना की नई चेन बनती जा रही है। जिसके चलते जिले में स्थिति और भयावह होती जा रही है। जनपद में सोमवार को कोरोना के 40 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की। इनमें थाने का एक मुंशी, अस्थाई जेल के नौ बंदी और दो पुलिसकर्मी व उनके परिवार वाले भी शामिल हैं। इसके चलते थाना नौचंदी के आवासीय परिसर को सील कर दिया गया है। वहीं थाने के आसपास के इलाके में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

शहर में पिछले 24 घंटे में 67 नए केस मिले हैं। एक दिन में इतने मरीज मिलने का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। मेरठ में अब तक 673 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं मेरठ में सोमवार को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत भी हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है। जनपद में अब तक 49 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। आदर्श नगर के रहने वाले 67 वर्षीय शख्स शुभारती के कोविड वार्ड में भर्ती थे। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया गया कि 11 जून को उन्हें कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सुभारती मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। लिसाड़ीगेट थाने के एक मुंशी और अस्थाई जेल के नौ बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मेरठ में इससे पहले भी 15 बंदी संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में अभी तक 24 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।उधर, लिसाड़ीगेट थाने के चार पुलिसकर्मी भी पहले संक्रमित मिल चुके हैं। इसी थाने के एक दरोगा की नौ जून को कोरोना से मौत हो गई थी।

Updated on:
16 Jun 2020, 10:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप