मेरठ

ग्राउंड रिपोर्ट: फूलों को नहीं मिल रहे खरीदार, फसल पर ट्रैक्टर चलाने को मजबूर किसान

Highlights मेरठ में फूलों की खेती पर पड़ा कोरोना का असर पिछले साल एक किलो गेंदे के मिले थे 40 से 50 रुपये गेंदे की फसल नहीं बिकने से खड़ा हुआ आर्थिक संकट
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2020, 11:54 AM IST
vlcsnap-2020-04-21-11h28m50s715.png

मेरठ। कोरोना के प्रकोप का असर किसानों को बर्बाद कर रहा है। वर्तमान में जिले के हजारों किसानों की भूमि पर गेंदे की फसल तैयार है, लेकिन फूलों के खरीदार नहीं मिलने के कारण किसान काफी परेशान हैं। मेरठ बाईपास क्षेत्र के कई किसान अपनी तैयार फसल पर ही ट्रैक्टर चलवाने के लिए मजबूर हैं, जबकि कुछ को लॉकडाउन समाप्त होने का इंतजार है।

गाजीपुर में है सबसे बड़ी मंडी

कोरोना की दस्तक से ठीक पहले ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बादी का नजारा अभी आंखों से ओझल भी नहीं हुआ था कि खेतों में खड़ी गेंदे के फूलों की फसल भी किसान को लाखों रुपये का नुकसान दे रही है। गांव जुर्रानपुर के कई किसान महिपाल, विजेंद्र, ऋषिपाल व जयप्रकाश ने बताया कि उनके द्वारा हर साल गेंदा की खेती की जाती है। फसल पर फूल आने के प्रत्येक तीसरे दिन लगभग एक कुंतल प्रति बीघा गेंदे के फूल प्राप्त होते हैं। गेंदे के फूल की सबसे बड़ी मंडी गाजीपुर में है। इस सीजन में पिछले साल गेंदे के 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम किसानों को मिले थे।

लाखों रुपये का हुआ नुकसान

इस वर्ष पहले ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बाद हो गई। उसके बाद कोरोना के कारण मंडी बंद हो गई और पूरी फसल जस की तस खेतों में ही खड़ी है। इस बार लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उधर, कुछ किसानों ने अपनी खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया है। किसानों का कहना है कि गेंदे की फसल नहीं बिकने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अगली फसल बोने में अगर देरी की गई तो घरों में खाने के भी लाले पड़ जाएंगे।

इन फूलों की होती है खेती

जिले में हजारों बीघा जमीन पर फूलों की खेती होती है। बिक्री नहीं होने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। बता दे कि जिले में गेंदा, जरवेरा और गुलाब की खेती किसानों द्वारा की जाती है। इसका कारोबार आठ से दस करोड़ रुपये प्रतिवर्ष है। मंडियां बंद होने से फूलों की खेती करने वाले किसानों की फसल खेतों में खराब हो रही हैं। शुभ कार्य भी बंद हैं। इसके चलते फूलों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने कृषि विभाग से मदद की गुहार लगाई है।

Updated on:
21 Apr 2020, 11:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप