मेरठ

इस शहर की लड़कियां ठंड में वोदका और ब्रीजर का लेती हैं मजा, गर्मियों में बीयर का शौक

ठंड में वोदका और ब्रीजर का मजा युवतियां ले रही हैं। युवतियों में बियर और ब्रीजर पीने का क्रेज तेजी से बढ़ा है। ये हम नहीं बल्कि खुद शराब के ठेके वालों का कहना है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2023, 6:56 PM IST
इस शहर की लड़कियां ठंड में वोदका और ब्रीजर का लेती हैं मजा, गर्मियों में बीयर का शौक
मॉडल शॉप में दिन में खरीदारी करती युवती

युवतियों में होली के बाद बियर और दीपावली के बाद ब्रीजर, वोदका लाइकोडीन के साथ सिमरन आफ या जिन काकटेल का चलन तेजी से बढ रहा है। कालेज गोइंग स्टूडेंट या फिर किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली युवतियों और महिलाओं में ड्रिंक कल्चर बढा है।

शहर में कई दुकानें हैं, जहां युवतियां, महिलाएं बियर या फिर जिन को खरीदने में कोई झिझक महसूस नहीं करती हैं। पॉश इलाकों और बाहरी क्षेत्रों में खुली शराब की दुकानों में युवतियां बिना झिझक खरीदती करती रहे।

मध्यम वर्गीय और महिला सोसाइटी का फैशन
शराब की दुकान में करीब 10 साल से सेल्समैन अजय का कहना है कि युवतियों के बीच अब अब यह फैशन बन गया है। खासकर मध्यम वर्गीय और हाई क्लास सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं में ड्रिंक का चलन तेजी से बढ़ा है।

शराब की दुकान संचालक का कहना है कि आमतौर पर पहले युवतियां शराब की दुकानों से दूरी बनाती थी। मगर, अब ऐसा नहीं है। उनकी दुकान में आने वाले 15 खरीदारों में पांच युवतियां होती है। इनमे सबसे अधिक ऑफिस में काम करने वाली महिलाएं या कॉलेज की छात्राएं होती हैं। अब तक महिलाएं खुद यहां आकर शराब खरीदने में संकोच नहीं करती है।

वोदका, बियर और ब्रीजर की शौकीन
मेरठ में बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं शराब की शौकीन हैं। अधिकांश युवतियां वोदका, बीयर या ब्रीजर पसंद करती है। वोदका की डिमांड महिलाओं में अधिक रहती है। इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। सर्दियों में महिलाएं वोदका अधिक पसंद करती हैं।

दोपहर को खरीदारी
सेल्समैन अजय का कहना है कि युवतियां आमतौर पर दोपहर में खरीदारी करने आती हैं। उसने बताया कि कुछ युवतियों ने उसका नंबर लिया हुआ है। जो पहले फोन कर देती हैं और उसको दुकान से बाहर बुलाकर बोतल खरीद लेती हैं। इसके बदले में उसको 20 से 50 रुपए अलग से मिल जाते हैं।

शौक के पीछे सामाजिक और मनौवैज्ञानिक पहलू
महिलाओं में इस लत और शौक के पीछे सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पहलू भी हैं। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि दरअसल, वो हर पल को इंजॉय करना चाहतीं हैं। यही वजह की पार्टियां और दोस्तों के बीच युवतियों और कॉलेज की लड़कियों में ड्रिंक का चलन बढ़ रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला