31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल पर मनाया जमकर जश्न, 1 या 2 लाख नहीं 12 करोड़ की शराब गटक गए इस जिले के लोग

मेरठ जिले के लोग नए साल के स्वागत में 12 करोड रुपए की शराब गटक गए। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 50 से अधिक अस्थायी परमिट 31 दिसंबर की रात जारी किए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 3 Jan 2023, 2:35 PM IST

नए साल पर मनाया जमकर जश्न, 1 या 2 लाख नहीं 12 करोड़ की शराब गटक गए इस जिले के लोग

मेरठवासी नए साल के स्वागत में पी गए 12 करोड़ रुपए की शराब

मेरठ के लोगों ने जमकर नए साल 2023 का स्वागत किया। झूमकर शराब पी और जमकर डांस किया। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार नए वर्ष 2023 के स्वागत में लोग करीब 12 करोड़ रुपए की शराब गटक गए। इनमें सबसे अधिक अंग्रेजी शराब की ब्रिकी हुई।


यह भी पढ़ें : 500 मोबाइल 1000 सिम, 5 राज्यों में 50 हजार लोगों से ठगी, जानिए किस तरह एक किसान का बेटा बना महाठग

पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी अधिक
पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष पर शराब की बिक्री 20 फीसद अधिक रही है। शराब की अधिक बिक्री होने से सरकार को काफी राजस्व प्राप्त हुआ है। कोविड के कारण दो साल बाद इस साल 2023 की शुरुआत में नववर्ष के स्वागत में लोगों ने खूब धमाल मचाया। आबकारी विभाग को 8 से 9 करोड़ रुपए की शराब बिकने की उम्मीद थी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि नववर्ष पर सबसे अधिक अंग्रेजी शराब बिकी है।


यह भी पढ़ें : जिम संचालक इंतजार ने सोनू बन महिला से किया दुष्कर्म, खुला भेद तो धर्मांतरण का बनाया दबाव

जिले में इतनी बिकी शराब
अंग्रेजी शराब की 98 हजार बोतल, 2.5 लाख बियर की केन बिकी हैं। वहीं देशी शराब के करीब 3.50 लाख पव्वे बिके हैं। नए साल के जश्न पर लोगों ने एक सप्ताह पहले ही शराब का स्टॉक करना शुरू कर था। लोगों दिल्ली से लाकर पार्टी के लिए शराब एकत्र करनी शुरू कर दी थी। चूंकि कुछ लोग दिल्ली की शराब पीना ही पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें : नोएडा में महिला से गैंगरेप, पति, जेठ और नंदोई पर मुकदमा

नहीं हुई हरियाणा मार्का शराब की बिक्री
नए साल भले ही आबकारी विभाग ने अभियान चलाया हो लेकिन हरियाणा मार्का शराब की बिक्री नहीं रूकी। गांवों में नए साल पर जमकर हरियाणा मार्का शराब की सप्ताई हुई। वहीं ,बिल्डर और निर्माण साइटों पर जमकर हरियाणा मार्का शराब का सेवन किया गया। इनके पास आसपास के सप्लायर ने शराब की सप्लाई की थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश