1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में महिला से गैंगरेप, पति, जेठ और नंदोई पर मुकदमा

दहेज की मांग को लेकर महिला के संग ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास किया। फिर अगले दिन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 30 Dec 2022, 7:24 PM IST

xckhvxcdjg.jpg

नोएडा में एक महिला से से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दनकौर थाना में एक विवाहित महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। ससुरालियों ने पीड़िता को फांसी पर भी लटकाने का प्रयास किया।

फांसी पर लटकाने का किया प्रयास
दनकौर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया, “ससुराल वालों ने पहले उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास किया। वहां से वह बच निकली तो पति, जेठ और नंदोई ने गैंगरेप किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि यह वारदात करीब 1 महीने पहले की है।

यह भी पढ़ें: नए साल में नहीं कर पाएंगे काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन, 3 दिनों तक लगी रोक

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद दनकौर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया, “एक साल पहले ही उसकी शादी अट्टा फतेहपुर गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के समय से ही उसके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे।”

बारी बारी से किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया पिता दहेज नहीं दे पाए तो ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। पिछले महीने दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके गले में दुपट्टा बांध दिया। फांसी पर लटकाने लगे। उस समय वह धक्का देकर भाग निकली । अगले दिन एक बार फिर उसका पति, जेठ और नंदोई के साथ मिलकर उसे दबोच लिया। बारी-बारी से तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामला संदिग्ध मान रही पुलिस
पुलिस के बताया, “पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। महिला ने शिकायत देने में 1 महीने की देरी की है। इसके अलावा पीड़िता के बयान में भी कई झोल हैं। दोनों पक्षों से पूछताछ करते हुए मामले की तहकीकात की जाएगी।”